शहर

आप नेता सौरभ भारद्वाज को राहत, डिप्टी CM प्रवेश वर्मा की याचिका खारिज; मानहानि मामले में कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से इनकार कर दिया।

Image

सौरभ भारद्वाज और डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा

दिल्ली : रॉउज एवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को खारिज किया। अदालत ने मामले में संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि भारद्वाज की ओर से की गई टिप्पणियां सवाल पूछने के रूप में थीं, जिन्हें मानहानि नहीं माना जा सकता।

प्रवेश वर्मा ने भारद्वाज के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। आरोप था कि भारद्वाज ने अपने पोस्ट के जरिए कथित तौर पर यह संकेत दिया था कि प्रवेश वर्मा ने एक स्कूल के अधिकारियों के पक्ष में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया, जहां तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article