क्रिकेट

इंग्लैंड ने दूसरे एशेज टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 18 साल के लेग स्पिनर को मिला मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 23, 2023, 10:59 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 18 साल के युवा लेग स्पिनर को टीम में शामिल किया गया है।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

Photo : AP

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। ईसीबी ने 18 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है। मोईन अली की ऊंगली की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

मोईन अली की चोट बनी चिंता का विषय

पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रोमांचक अंदाज में 2 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरा टेस्ट 28 जून, 2023(बुधवार) से लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले संन्यास से वापसी करने वाले 36 वर्षीय मोईन अली के चोट से उबरने की उम्मीद है।

रेहान अहमद को मिली है टीम में जगह

अहमद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे जब दिसंबर में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टीम में चुना गया था, तब वह 18 वर्ष और 126 दिन के थे। ऐसे में उन्हें घरेलू सरजमीं पर पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिल सकता है।

दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:

बेन स्टोक्स(कप्तान), रेहान अहमद, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयर्स्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉले, बेन डकेट, डैल लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article