क्रिकेट

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी को लेकर भिड़े अनिल कुंबले और संजय बांगर, जानें क्या था मामला?

आईपीएल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तलहका मचा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 16 गेंद पर ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 8 छक्के जड़े। उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के मामले में क्रिस को पीछे छोड़ दिया। वैभव की बल्लेबाजी देख अनिल कुंबले और संजय बांगर आपस में भिड़ गए। आइए जानते हैं कि वह क्या मामला था।

Image

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आपस में भिड़े कुंबले और बांगर। फोटो- AP

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल और 61 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कर पाना असंभव है। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वैभव ने यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले हासिल की। वैभव की तूफानी बल्लेबाजी देख कमेंट्री कर रहे कुंबले और संजय बांगर के बीच बहस हो गई।

वैभव सूर्यवंसी ने 16 गेंद पर 8 छक्के और 1 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शतक की ओर तेज से बढ़ रहे थे। तभी जियो हॉटस्टार पर कमेंट्री कर रहे जतिन सप्रु ने अनिल कुंबले और संजय बांगर से वैभव को लेकर सवाल पूछा। इसके बाद दोनों दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने अपने-अपने जवाब दिए। दोनों वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और बड़ी भविष्यवाणी। हालांकि, उनकी भविष्यवाणी भविष्य के लिए थी।

किसने क्या कहा?

जतिन सप्रु ने पूछा- आप दोनों ने आज क्या भविष्यवाणी की है। मैंने सुना कि आप दोनों 200 को लेकर कुछ चर्चा कर रहे थे।

अनिल कुंबले ने कहा- मैं इनसे कह रहा था कि आज तो 200 से बन जाएंगे, राजस्थान टीम के नहीं, वैभव सूर्यवंशी के।

संजय बांगर- मैं भी पीछे कहां रहने वाला था। तो मैंने भी कहा कि 300 बन जाएंगे। वनडे में तिहरा शतक भी लग जाएगा।

महारिकॉर्ड बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी

इसके बाद कमेंट्री बॉक्स में ठहाके गूंजने लगे। हालांकि, वैभव की पारी को पता नहीं किसकी नजर लग गई। वह 28 गेंद पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे। पूरे स्टेडियम में और कमेंट्री बॉक्स में भी उत्सुकता का माहौल बन गया था। सभी को उम्मीद थी कि वैभव क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन, 29वें गेंद पर वह बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए। उनके आउट होने के बाद स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 5 चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रन की पारी खेली। प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को आउट किया। वैभव ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ 129 रन की साझेदारी की। वैभव ने पहले पावरप्ले में 8 छक्के जड़े। वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स (65) मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article