क्रिकेट

VIDEO: आखिरी ओवर में चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास; अंतिम गेंद पर हुआ चमत्कार

मेजर क्रिकेट लीग (MLC) का रोमांच इन दिनों क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक और हैरान करने वाले मुकाबले खेले जा रहे। ऐसा ही एक आश्चर्य कर देने वाला मैच रविवार, 28 जून को खेला गया। मैच में आखिरी ओवर में जीत के लिए छह रन चाहिए, लेकिन गेंदबाज ने हैट्रिक ले ली। इसके बाद आखिरी गेंद पर बल्लेबाज ने अनोखा कारनामा कर दिखाया।

Image

अकील हुसैन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास। फोटो- MLC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑकलैंड में खेले गए एक बेहद रोमांचक मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को एक विकेट से मात दी। निखिल चौधरी ने आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टेबल-टॉपर्स टेक्सास सुपर किंग्स को एक विकेट से हरा दिया। यह विजयी छक्का उस समय आया जब अकील हुसैन मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब फ्रीडम 185 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर रही थी और आखिरी ओवर में छह रन बचा था। आखिरी ओवर के रोमांच ने फैंस को कुर्सियों से हिलने तक नहीं दिया। मैच का रुख हर गेंद के साथ बदलता रहा।\

मैच ने पल-पल बदला रुख

लक्ष्य का पीछा करते हुए आधे रास्ते तक, फ्रीडम को 60 गेंद में मात्र 74 रनों की आवश्यकता थी और उनके पास आठ विकेट शेष थे। मिशेल ओवेन की 35 गेंद में खेली गई तूफानी 77 रनों की पारी ने टीम के लिए मजबूत आधार बना दिया था। हालांकि, जल्द ही स्थिति काफी नाजुक हो गई और लक्ष्य 24 गेंद में 43 रन रह गया।

आखिरी ओवर में चाहिए थे छह रन

निखिल चौधरी लय में नहीं खेल पा रहे थे। ऐसे में ओबस पीनार ने छह गेंद में दो गगनचुंबी छक्के लगाए। फिर भी वे काम पूरा नहीं कर सके और एडम मिल्ने की गेंद पर 11 गेंद में 15 रन की आवश्यकता होने पर एक जोरदार शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। इसके बावजूद, 19वें ओवर में मार्को यानसन के सिक्स ने मैच में फिर रोमांच पैदा कर दिया था। टीम को आखिरी ओवर में छह रन चाहिए थे। फ्रीडम के पास चार विकेट बचे थे।

अकील हुसैन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

तीन ओवर में 30 रन देने वाले अकील हुसैन आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद मार्को यानसन ने डॉट खेली। दूसरे गेंद पर वह शॉर्ट फाइनल लेग पर कैच आउट हो गए। तीसरे गेंद पर वियान मुल्डर स्क्वायर लेग पर कैच आउट हुए। हुसैन ने ऑसिफ मोहम्मद को स्टंप आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। वह MLC में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। पांचवीं गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने सिंगल लिया और निखिल चौधरी को स्ट्राइक दी। आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने डीप मिड विकेट की तरफ सिक्स जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article