स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को अगर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ रविवार को होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। इस ग्रुप के अंतिम दो मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण होगा।
छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार, 28 जून 2026 को होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह हर हाल में मैच जीतना होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के एक समान चार मैचों में छह-छह अंक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले बांग्लादेश से है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम बनाम भारत महिला टीम लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच मोबाइल पर जियो हॉट स्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी प्रव्यी स्टोर, लाइव ब्लॉग और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण ऐप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
भारतीय महिला टीम-
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली।
