क्रिकेट

NZ vs SA: फॉर्म में चल रहे एडेन मार्करम ने सेमीफाइनल मैच से पहले खोला अपनी सफलता का राज

NZ vs SA: टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 4 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर खुलासा किया है। इस बार वह अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Image

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

NZ vs SA: टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार, यानी 4 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 में अजेय रही थी और उसने टॉप पर फिनिश किया था, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 3 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के दम पर सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बावजूद सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि क्यों वह इस बार ज्यादा सफल रहे हैं।

अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने इतनी उम्दा बल्लेबाजी कभी नहीं की जितनी इस टी20 विश्व कप में कर रहे हें लेकिन इसके लिये दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को अपने दिमाग को इस तरह से तैयार करना पड़ा कि बल्लेबाजी के दौरान उनके भीतर का ’कप्तान’ खामोश रहे। टूर्नामेंट में अब तक 176 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बना चुके मार्करम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कहा ,’’ मैं इतने साल से इस द्वंद्व से जूझता रहा हूं। बल्लेबाजी करते समय सिर्फ बल्लेबाज रहूं। लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा टीम को लेकर सोचते हैं और पूरा फोकस अपने प्रदर्शन पर नहीं रहता।’’

उन्होंने कहा ,’’ लेकिन टी20 विश्व कप से मैं थोड़ा बहुत सीख गया हूं और अब दोनों भूमिकाओं को अलग रखता हूं।’’ मार्करम ने कहा ,’’ अगर आप बतौर बल्लेबाज टीम के लिये अपना योगदान देते हैं तो टीम को जीतने में मदद ही करते हैं । मैं अपना फोकस उसी पर रखता हूं।’’ आईसीसी टूर्नामेंटों में मार्करम की कप्तानी में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन 2024 फाइनल में भारत से हार गई । मार्करम ने कहा ,’’ मेरे पास बहुत मजबूत टीम है जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ी है । सीनियर खिलाड़ियों से बहुत मदद मिलती है ।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article