क्रिकेट

AFG vs BAN 2nd ODI Highlights: बांग्लादेश को दूसरे वनडे में पटखनी देकर अफगानिस्तान ने किया सीरीज पर कब्जा

अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की शानदार बल्लेबाजी और राशिद खान की करिश्माई गेंदबाजी के बल पर बांग्लादेश को दूसरे वनडे में पटखनी देकर तीन मैच की सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Image

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोट क्रेडिट ACB Media)

अबुधाबी: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को तीन मैच की वनडे सीरीज के अबुधाबी में खेले गए दूसरे मुकाबले में 81 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। ऐसे में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अब औपचारिकता रह गया है। अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 44.5 ओवर में 190 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इब्राहिम जादारन के अलावा अफगानिस्तान का और कोई बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। उन्होंने 95(140) रन की पारी खेलकर टीम को 190 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद जीत के लिए मिले 191 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए बांग्लादेश की टीम 28.3 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी।

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, 38 रन पर गंवाए 2 विकेट

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज 11(11) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तंजीम हसन साकिब जाकिर अली की गेंद पर जाकिर अली की गेंद पर कैच दे बैठे। उसके बाद जल्दी ही सादिकुल्लाह अटल तन्वीर हसन की गेंद पर तंजीम हसन साकिब के हाथों लपके गए। वो 8(13) रन बना सके। 38 रन पर दो विकेट अफगानिस्तान ने गंवा दिए थे।

रिटायर्ड हर्ट हुए रहमत शाह, जादरान ने संभाला एक छोर

दो विकेट गंवाने के बाद इब्राहिब जादरान और रहमत शाह ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 65 रन के स्कोर तक ले गए। ऐसे में रहमत शाह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके मैदान छोड़ने के बाद अफगानिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गई। कप्तान हशमतउल्लाह शाहीद 4 रन बनाकर मेहदी हसन मिर्जा की गेंद पर बोल्ड़ हो गए। इसके बाद अजमत उल्लाह ओमरजई को रिशाद हुसैन ने खाता खोलने नहीं दिया।

शतक से चूके इब्राहिम जादरान, 190 पर ढेर हुआ अफगानिस्तान

79 के स्कोर पर अफगानिस्तान के पांच खिलाड़ी पवेलियन वापस लौट गए थे। ऐसे में मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जादरान के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 118 रन तक ले गए। नबी भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तंजीम हसन साकिब ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नागीलिया खरोटे 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। एक छोर अर्धशतक जड़ने के बाद जादरान एक छोर से रन बनाते रहे और स्कोर को 188 रन तक ले गए। जादरान 95(140) रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पूरी टीम 44.5 ओवर में 190 रन बनाकर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट कप्तान मेहदी हसन मिराज ने लिए। वहीं 2-2 विकेट तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन की झोली में गए। एक सफलता तन्वीर इस्लाम को मिली।

40 रन पर बांग्लादेश ने गंवाए तीन विकेट

जीत के लिए 191 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन को अजमतउल्लाह उमरजई ने कैच करा दिया। वो अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नजमुल हुसैन शांतो पांचवें ओवर में 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद सैफ हुसैन को सातवें ओवर में उमरजई ने बशीर अहमद के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश का स्कोर 6.5 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन हो गया।

बांग्लादेश की आधी टीम सस्ते में पवेलियन लौटी

तीन विकेट गंवाने के बाद तौहीद हृहोय और कप्तान मेहदी हसव मिराज ने मोर्चा संभाला दोनों स्कोर को 50 रन तक ले गए लेकिन 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान मिराज को उमरजई ने एलबीडब्लू करके अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। मिराज 4 रन बना सके। इसके बाद हृदोय और जाकिर अली ने पारी को संभाला और टीम को 79 रन तक ले गए लेकिन हृदोय को राशिद खान ने बोल्ड कर दिया।

राशिद खान ने चटकाए 5 विकेट, पस्त हुए बांग्लादेश के शेर

79 रन पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और उसके सिर पर हार का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए अचानक से स्कोर 99 रन पर 8 विकेट कर दिया। बांग्लादेश की टीम फिर वापसी नहीं कर सकी और 28.3 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली वहीं 22 रन सैफ हसन ने बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 17 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। वहीं तीन सफलता अजमतउल्लाह उमरजई को मिली। एक विकेट खरोटे के खाते में गया। इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का तीसरी और आखिरी मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article