क्रिकेट

AFG vs BAN: राशिद की कप्तानी में इस सीरीज में उतरेगी अफगान टीम, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 29, 2023, 01:32 PM IST

AFG vs BAN T20: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। राशिद खान की कप्तानी में टीम उतरेगी।

Image

राशिद खान। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

AFG vs BAN T20: अफगानिस्तान की टीम इस महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच कुल 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें तीन वनडे, जबकि दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 5 जुलाई से वनडे मुकाबले से होगी। वहीं, सोमवार को अफगानिस्तान टीम ने टी20 मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज राशिद खान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ राशिद खान की कप्तानी में अफगानी टीम उतरेगी।

Saff Championship Final: फाइनल में भारत की राह आसान नहीं, कुवैत के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

दो साल बाद शहजाद की टीम में वापसी

अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की करीब दो साल के बाद टीम में वापसी हुई है। टी20 विश्व कप 2021 के बाद से टीम से बाहर चल रहे शहजाद का चयन घरेलू क्रिकेट में हाल ही में मजबूत प्रदर्शन के बाद हुआ है। शहजाद ने 7 नवंबर 2021 को टी20 का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

Ashes 2023: जीत के बाद भी लगा ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी बाकी मैचों से हुए बाहर

टी-20 के लिए अफगानिस्तान टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, सेदिक अटल, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, वफदर मोमंद। फरीद अहमद मलिक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान।

वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच स्थान

5 जुलाई पहला वनडे चटगांव

8 जुलाई दूसरा वनडे चटगांव

11 जुलाई तीसरा वनडे चटगांव

14 जुलाई पहला टी20 सिलहट

16 जुलाई दूसरा टी20 सिलहट

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article