क्रिकेट

IPL 2024: RCB का मिशन 2024, यह धाकड़ बल्लेबाज बन सकता है टीम का मेंटर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 4, 2023, 11:25 AM IST

IPL 2024, Royal Challengers Bangalore: हर आईपीएल में शानदार शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अभी से आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चुके धाकड़ बल्लेबाज की मेंटोरशिप में टीम नए सीजन में उतर सकती है।

Image

आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, Royal Challengers Bangalore: आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने नए सीजन यानी आईपीएल 2024 को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर फ्रेंचाइजी अगले सीजन में न केवल नॉकआउट में पहुंचने की तैयारी कर रहा है, बल्कि आईपीएल के खिताब पर भी नजर है। पिछले सीजन की बात करें तो अच्छी शुरुआत करने के बाद भी आरसीबी की टीम नॉकटाउट में नहीं पहुंच पाई थी। पॉइंट टेबल में टीम छठे नंबर पर रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी ने टीम में अभी से बदलाव करने की रणनीति बना ली है।

हेसन की जगह लेंगे फ्लावर

स्टार खिलाड़ियों से सजी आरसीबी के क्रिकेट संचालक निदेशक माइक हेसन 31 अगस्त को अपने पद से हट जाएंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक हेसन की जगह एंडी फ्लावर को मुख्य कोच नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा आरसीबी के मुख्य केच संजय बांगर और हेसप के सहयोगी स्टार के बाकी सदस्यों के भी हटने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन संभावना है कि एबी डिविलियर्स मेंटर के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम को सफलता के शिखर तक ले जाएंगे।

IPL में 152 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन

आरसीबी के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चुके एबी डिविलियर्स का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। वे आईपीएल में 151.68 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 40 मैचों में 5,162 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक, जबकि 40 अर्धशतक शामिल हैं। वे 2021 के बाद आईपीएल का कोई मुकाबला नहीं खेले हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 133 है। वे आईपीएल में 413 चौके और 251 छक्के जमा चुके हैं। इसके अलावा 118 कैच और 8 स्टंप करने में सफल रहे हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article