स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: सीमा कुमारी ने दिलाया 10 हजार मीटर दौड़ में कास्य, 4x400 मिक्स्ड रिले टीम ने भारत की झोली में डाला सिल्वर

भारतीय दल ने 20वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स इवेंट्स की शुरुआत दो पदक के साथ की है। सीमा कुमारी ने जहां महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता वहीं 4 गुणा 400 मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही।

Image

पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम

Photo : AP

नागोया: भारत ने आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत ने एथलेटिक्स में पदकों का खाता खोल लिया है। भारत की लंबी दूरी की धावक सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10 हजार मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा ने दस हजार मीटर की दूरी 32 मिनट 50.05 सेकेंड में दौड़ पूरी की। भारत ने इस स्पर्धा में 16 साल बाद पदक जीता है। कड़े मुकाबले के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सीमा ने यह उपलब्धि हासिल की। एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में यह भारत का अब तक का सिर्फ तीसरा पदक है। ब्रूनेई की विनफ्रेड यावी ने स्पर्धा का गोल्ड मेडल 32:39.18 समय निकालते हुए अपने नाम किया। वहीं चीन की यिंगयिंग हुआंग ने 32:41.54 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता।

चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने दिलाया रजत

इसके बाद भारत को एथलेटिक्स में दूसरा पदक चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने दिलाया। पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की चौकड़ी ने तीन मिनट 14.46 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में जीता अपना रजत पदक बरकरार रखा। विथ्या रामराज ने अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 12.87 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में पहुंचे गुरिंदरवीर और अनिमेष कुजूर

भारत के गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ की हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अनिमेष कुजूर ने हीट-1 में 10.36 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गुरिंदरवीर सिंह ने हीट-4 में 10.38 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

17 हुई भारत के पदकों की संख्या

इन दो पदकों के साथ भारत के 20वें एशियाई खेलों में पदकों की संख्या 17 हो गई है। इसमें एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में 15वें स्थान पर है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article