Tokyo Olympics, Today 25th July: आज किन खेलों में भारतीय एथलीट्स देंगे चुनौती, जानें कितने बजे शुरू होंगे मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2021, 06:30 AM IST

India in Tokyo Olympics 2020, Today 25th July: टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 के तीसरे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम यहां जानिए। जानें कौन सा भारतीय एथलीट एक्‍शन में नजर आएगा और उसका मैच कितने बजे शुरू होगा।

Tokyo Olympics, Today 25th July: आज किन खेलों में भारतीय एथलीट्स देंगे चुनौती, जानें कितने बजे शुरू होंगे मैच

टोक्‍यो: टोक्‍यो में ओलंपिक खेलों में रविवार (25 जुलाई) को भारतीय (खिलाड़ियों और टीम) कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

(भारतीय समयानुसार)

कलात्मक जिमनास्टिक्स :

सुबह साढ़े छह बजे : महिला क्वालीफिकेशन - सब डिविजन : प्रणति नायक

बैडमिंटन:

सुबह 7:10 बजे - महिला एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु बनाम केसेनिया पोलिकारपोवा (इस्राइल)

मुक्केबाजी:

दोपहर 01:30 बजे : 51 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिका गणराज्य)

दोपहर 03:06 बजे : 63 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक (ब्रिटेन)

हॉकी:

दोपहर 03:00 बजे - पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया

सेलिंग:

सुबह 08:35 बजे:- महिला वन पर्सन डिंघी - लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन

सुबह 11:05 बजे : पुरूषों की वन पर्सन डिंघी - लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत के विष्णु सरवनन

नौकायन :

सुबह 6 बजकर 40 मिनट : लाइटवेट पुरूष डबल स्कल्स रेपेशाज (भारत)

निशानेबाजी:

सुबह 05:30 बजे : महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर

सुबह 07:45 बजे : महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल

सुबह 06:30 बजे: स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन - पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा)

सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार।

दोपहर 12:00 बजे : पुरूष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल

टेबल टेनिस:

सुबह 10:30 बजे : पुरूष एकल दूसरा दौर : जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग)

दोपहर 12:00 बजे: महिला एकल दूसरा दौर : मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन)

टेनिस:

सुबह 7:30 बजे से शुरू

महिला युगल के पहले दौर के मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम लिडमयला और नादिया किचनोक (यूक्रेन)

तैराकी :

दोपहर तीन बजकर 32 मिनट : महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक : पहली हीट - माना पटेल

दोपहर चार बजकर 26 मिनट : पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक : तीसरी हीट - श्रीहरि नटराज

End of Article