फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 06:26 AM IST

गत विजेता नोवाक जोकोविच और टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी राफेल नडाल फ्रेंच ओपन 2022 के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। 

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच 

पेरिस: गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच और पांचवीं रैंकिंग के खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में प्रवेश किया। शीर्ष रैंकिंग पर काबिज जोकोविच ने स्लोवेनिया के एलजाज बेडेने पर एक घंटे 44 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। अब 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच का सामना डिएगो श्वार्टजमैन से होगा।

नडाल ने तीसरे दौर में बोटिकवान डि जांडचुल्प को 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। स्पेन के इस 13 बार के चैम्पियन का सामना अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये नौंवे वरीय फेलिक्स ऑगर एलिसिमे से होगा।

कनाडा के एलिसिमे ने फिलिप क्राजिनोविच को 7-6, 7-6, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगू पर गुरूवार को 30वीं वरीय एकेटरीना एलेक्सांद्रोवा के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में मिली जीत के दौरान खेल भावना के खिलाफ बर्ताव करने के लिये शुक्रवार को जुर्माना लगाया गया।

End of Article