अध्यात्म

weekly horoscope 29 december 2025 to 4 january 2026 : गोल्डन पीरियड साबित होगा इन 5 राशियों के लिए नया सप्ताह, जानिए 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत करने वाला यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा?

weekly horoscope 29 december 2025 to 4 january 2026 : साल 2025 के आखिरी और नए साल 2026 का पहला दिन इन नए सप्ताह में पड़ने वाला है। इस सप्ताह में बुध का गोचर होने वाला है। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और किसके लिए अच्छा और किन लोगों के लिए खराब रहेगा? यह आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि वीकली होरोस्कोप आपके लिए क्या कह रहा है।

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 29 december 2025 to 4 january 2026 : नए सप्ताह की शुरुआत 29 दिसंबर 2025 से हो रही है। वहीं इस सप्ताह का अंत नए साल 2026 की तारीख 4 जनवरी दिन रविवार से होगा। सप्ताह के पहले दिन ही ग्रहों के राजकुमार बुध गुरु की राशि धनु में गोचर करके यहां पहले से ही मौजूद सूर्य, मंगल और शुक्र के साथ युति बनाते हुए चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर लेंगे। इस योग के बनते ही कुछ राशि वालों के गोल्डन टाइम की शुरुआत हो जाएगी। इस सप्ताह में 1 जनवरी दिन गुरुवार से नववर्ष 2026 का प्रारंभ भी हो जाएगा।

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मीन राशि से मेष में जाएंगे और गुरु ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में और मीन में शनि व कुंभ में राहु रहेंगे। यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह क्या लेकर आया है?

इस सप्ताह पौष माह शुक्ल पक्ष अष्टमी से शुरू होकर नए साल 2026 की शुरुआत होगी। सूर्योदय के समय बुध वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। चंद्रमा उत्तर भाद्रपद के चतुर्थ चरण में है। मंगल, सूर्य और शुक्र धनु में, राहु कुंभ में, चंद्रमा-शनि मीन में, गुरु मिथुन में और केतु सिंह में गोचर कर रहे हैं।

नव वर्ष के पहले दिन चंद्रमा शुक्र की राशि वृष में गोचर करेंगे। यह सप्ताह 2025 का समापन और 2026 का आरंभ है। पुरानी गलतियों को भूलकर उनसे सीख लें और नए साल का स्वागत करें। हर उपासना श्री गणेश से शुरू होती है – आदि गणेश विध्न नाश करते हैं और शुभारंभ की घोषणा करते हैं। इस सुंदर सप्ताह में विस्मृति और स्मृति दोनों का आनंद लें।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (मेष का वार्षिक राशिफल 2026)

इस सप्ताह स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। मंगलवार के बाद जॉब संबंधी रुके काम बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों से सहयोग मिल सकता है। सेहत बेहतर रहेगी। मंगलवार के बाद चंद्रमा और गुरु जॉब चेंज के लिए ज्यादा अनुकूल समय लाएंगे। मंगल और सूर्य की कृपा से जॉब में रुके कार्य पूरे करेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह करियर और परिवार दोनों के लिए सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग: पीला और लाल

उपाय: शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (वृषभ का वार्षिक राशिफल 2026)

गुरु दूसरे भाव में रहकर और चंद्रमा का मीन से मेष में गोचर से बड़ा लाभ मिल सकता है। इस वीक मकान या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। गुरुवार-शनिवार को जॉब में लाभ की संभावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक और पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

उपाय: सुंदरकांड का रोज पाठ करें, शनिवार को कम्बल दान करें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (मिथुन का वार्षिक राशिफल 2026)

आपकी राशि के स्वामी बुध का गोचर शुभ समय लेकर आएगा। शनि भी आपको शुभ फल देंगे। बुधवार के बाद स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय आने की संभावना है। धार्मिक यात्रा की योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी में रुका धन आएगा। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सप्ताह करियर और धन लाभ में मजबूत रहेगा।

शुभ रंग: नीला और हरा

उपाय: रोज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, शनिवार को उड़द-तिल दान करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (कर्क का वार्षिक राशिफल 2026)

इस सप्ताह शुक्र आपके लिए अनुकूल फल प्रदान करेंगे। नए साल के पहले वीक के बाद गुरु और सूर्य आपको जबरदस्त लाभ देने वाले हैं। जॉब में विशेष पद के लिए प्रयास करें तो सफलता मिल सकती है। राजनीति में सक्सेस मिलने की पूरी संभावना है। मंगलवार से शुक्रवार तक रुके हुए सरकारी काम बन सकते हैं। रोज श्री सूक्त का पाठ करें। पिताजी का चरण स्पर्श करें। सप्ताह करियर और भाग्य में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

शुभ रंग: पीला और लाल

उपाय: रोज श्री सूक्त का पाठ करें, राहु के द्रव्य उड़द-तिल बुधवार को दान करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (सिंह का वार्षिक राशिफल 2026)

आपकी राशि के स्वामी सूर्य पांचवें भाव में विराजमान हैं। इसके चलते राजनीति में विशेष प्रगति होगी। माता दुर्गा और भगवान शिव की उपासना आपको लाभ देगी। बोलचाल में सावधानी रखें। सोमवार को चंद्रमा मेष में और दो दिन बाद वृषभ में गोचर करेंगे, इससे आपको विशेष लाभ होगा। सप्ताह संतान और करियर के मामलों में खुशी देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

उपाय: रोज अन्न दान करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (कन्या का वार्षिक राशिफल 2026)

सूर्य का धनु में होना आपको आर्थिक प्रगति देगा। जॉब में रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चंद्रमा और सूर्य आपके अनुकूल होंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। सोमवार को चंद्रमा मेष में और गुरु मिथुन में रहकर धन आगमन के रास्ते खोलेंगे। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्टूडेंट्स प्रगति करेंगे। सप्ताह धन और परिवार में सुखद रहेगा।

शुभ रंग: नीला और सफेद

उपाय: रोज श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (तुला का वार्षिक राशिफल 2026)

सोमवार से गुरुवार तक व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मंगल का प्रभाव विशेष लाभ देगा। जॉब में प्रमोशन संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन आएगा। सप्ताह करियर और धन के मामले में मजबूत रहेगा।

शुभ रंग: सफेद और हरा

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (वृश्चिक का वार्षिक राशिफल 2026)

आपकी राशि के स्वामी मंगल और सूर्य आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं। जॉब में प्रमोशन संभव है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा के पूरे योग बन रहे हैं। सप्ताह करियर और परिवार के मामले में खुशी देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

उपाय: सुंदरकांड का रोज पाठ करें, मंगल के द्रव्य गेहूं-गुड़ का दान करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (धनु का वार्षिक राशिफल 2026)

गुरु सातवें भाव और सूर्य लग्न भाव में रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इससे जॉब में पदोन्नति के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नया पद मिलने की पूरी संभावना है। यह सप्ताह करियर और धन के मामले में मजबूत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

उपाय: गुरुवार को चने की दाल दान करें, हनुमान जी की रोज पूजा करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (मकर का वार्षिक राशिफल 2026)

सप्ताह के पहले दिन मीन में चंद्रमा और राशि स्वामी शनि की स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। बुधवार के बाद चंद्रमा पांचवें भाव में स्टूडेंट्स के लिए शुभ फल प्रदान करेंगे। राजनीति में लाभ मिलने वाला है। सप्ताह करियर और सेहत के मामले में सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

उपाय: रोज भगवान शिव की पूजा करें और तिल दान करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (कुंभ का वार्षिक राशिफल 2026)

गुरु और सूर्य की कृपा इस सप्ताह आपको लाभ प्रदान करेगी। गुरुवार के दिन चंद्रमा के राशि परिवर्तन के बाद आपको व्यवसाय में भारी सफलता मिल सकती है। आप घर निर्माण का कार्य शुरू करा सकते हैं। सेहत में लाभ मिलेगा। गुरु का आशीर्वाद लें। सप्ताह घर और करियर के मामले में खुशी देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

उपाय: हनुमान जी की रोज पूजा करें और गेहूं दान करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (मीन का वार्षिक राशिफल 2026)

गुरु का आपके तीसरे भाव में होना और सूर्य के धनु राशि में विराजित होने से व्यवसाय में आपको नया कार्य शुरू करने का मौका मिलेगा।बुधवार के बाद चंद्रमा शुभ फल देंगे तो बंपर लाभ मिलेगा। सूर्य प्रशासनिक कार्यों को सरलता से संपन्न करा देंगे। बुधवार को सेहत में लापरवाही न करें। राजनीति में लाभ मिलेगा। जॉब संबंधी रुके काम में प्रगति होगी। सेहत ठीक रहने वाली है। सप्ताह करियर और स्वास्थ्य के मामले में मजबूत रहेगा।

शुभ रंग: लाल और पीला

उपाय: रोज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, अन्न दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशी वालो का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article