शहर

PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, लखनऊ से आगरा, प्रयागराज और बलिया के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

PET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम और बलिया के लिए तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

Image

चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली PET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें लखनऊ से संचालित होकर विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए रवाना होंगी। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम और बलिया के लिए चलाई जाएंगी, जिससे परीक्षा देने जा रहे युवाओं को आवागमन में भारी राहत मिलेगी।

1. लखनऊ–आगरा फोर्ट–लखनऊ स्पेशल ट्रेन (04234/04233)

गाड़ी संख्या 04234 (लखनऊ से आगरा फोर्ट): यह स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर को रात 11:00 बजे लखनऊ से रवाना हुई। यह ट्रेन उन्नाव और कानपुर के रास्ते होते हुए अगले दिन सुबह 6:00 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04233 (आगरा फोर्ट से लखनऊ): वापसी की दिशा में यह ट्रेन 25 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे आगरा फोर्ट से रवाना होगी और कानपुर व उन्नाव के रास्ते होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

special trains for PET exams.

PET परीक्षा को ध्यान में रखकर हुई घोषणा

2. लखनऊ–प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन (04236)

यह विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह बछरावां, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ और प्रयाग स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रात 11:15 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी।

3. लखनऊ–बलिया स्पेशल ट्रेन (04238)

यह स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर को शाम 6:05 बजे लखनऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और यूसुफपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 3:05 बजे बलिया पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों और यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले ट्रेनों के सटीक समय, रूट और ठहराव से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए NTES वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करें। इसके अलावा किसी भी सहायता के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article