अध्यात्म

Moon Time On Karwa Chauth 2022: जानें आपके शहर में कब दिखाई देगा करवा चौथ का चांद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:33 PM IST

Karwa Chauth 2022 Moonrise time City Wise: करवा चौथ पर आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम, किस समय होंगे चंद्र दर्शन। जानें डिटेल।

Image

Karwa Chauth 2022 Weather Update: करवा चौथ पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Karwa Chauth 2022 Chand Time: इस साल करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस व्रत में चांद का विशेष महत्व होता है। क्योंकि ये व्रत चांद की पूजा करके ही खोला जाता है। तो ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन चांद निकलने का बेसब्री से इंताजर रहता है। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर मौसम का मिजाज कुछ बदल गया है। कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है। तो ऐसे में महिलाएं इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या करवा चौथ वाले दिन भी मौसम धोखा दे सकता है। क्योंकि अगर करवा चौथ पर आसमान में बादल रहते हैं तो चांद दिखने में परेशानी आ सकती है।

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates

वैसे करवा चौथ पर इस साल चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 9 मिनट का है। लेकिन अगर आसमान में बादल रहते हैं या फिर बारिश होती है तो महिलाओं को मायूसी हाथ लग सकती है। यानी बादलों की वजह से चांद दिखने में दिक्कतें आ सकती हैं। यहां आप जानेंगे कि 13 अक्टूबर का किस शहर का मौसम कैसा रहेगा और आपके शहर में कब दिखाई देगा चांद।

Karwa Chauth 2022: Weather Update 13 October 2022

दिल्ली-NCR- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:09 पी एम।

लखनऊ- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 07:58 पी एम।

चण्डीगढ़- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:06 पी एम।

पटना- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 07:44 पी एम।

मुम्बई- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 08:48 पी एम।

पुणे- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 08:45 पी एम।

जयपुर- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:19 पी एम।

देहरादून- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:02 पी एम।

कानपुर- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:01 पी एम।

रांची- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 07:48 पी एम।

अहमदाबाद- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:41 पी एम।

चेन्नई- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 08:29 पी एम।

कोलकाता- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 07:37 पी एम।

Bhubaneshwar- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 07:52 पी एम।

हैदराबाद- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 08:28 पी एम।

भोपाल- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:21 पी एम।

नागपुर- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय 08:18 पी एम।

बेंगलूरु- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय 08:40 पी एम।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article