Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: चांद की कैसे करें पूजा, जानें यहां
Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: चांद की कैसे करें पूजा, जानें यहां
Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi, Vrat Katha, Aarti Live Updates
करवा चौथ 2022 मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Muhurat): करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। ये व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ता है। करवा चौथ पूजा मुहूर्त 13 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर आसमान साफ रहता है तो चंद्र दर्शन रात 8 बजकर 9 मिनट के आस-पास आप कर सकेंगे।
Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Live Updates
करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi): सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके पूजा घर की अच्छे से सफाई कर लें। फिर सास द्वारा दी गई सरगी ग्रहण करें। सरगी सास द्वारा दिए गए भोजन को कहते हैं। फिर भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। सुबह सूर्योदय से पहले सरगी लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। फिर शाम में शुभ मुहूर्त में पूजा कर रात में चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। शाम की पूजा में एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना की जाती है। इसमें 10 से 13 करवे (करवा चौथ के लिए खास मिट्टी के कलश) रखें जाते हैं। फिर धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि पूजन सामग्री एक थाली में रख लें। दीपक में इतना घी रखें जिससे वह दीपक पूजा के पूरे समय तक जलता रहे।
Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates
पूजा के समय करवा चौथ व्रत की कथा भी जरूर पढ़ें। फिर पूजा संपन्न कर रात में चंद्रमा निकलने का इंतजार करें। इस दिन चन्द्र दर्शन छलनी के द्वारा किया जाता है और साथ ही दर्शन के समय अर्घ्य के साथ चन्द्रमा की पूजा की जाती है। चन्द्र-दर्शन के बाद बहू अपनी सास को एक थाली में सजाकर मिष्ठान, फल, मेवे, रूपये, वस्त्र आदि देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करती है और सास से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करती है।
कैसे करें करवा चौथ के व्रत का पारण? (Karva Chauth 2022 Vrat Parana Vidhi)
करवा चौथ वाले दिन कैसा भोजन करें
क्यों चांद पूजा है जरूरी
चंड़ीगढ़ में कब दिखेगा चांद
चंद्र देव की पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Karva Chauth 2022 Mantra in Hindi)
छलनी से चांद देखने की विधि
देखें किस शहर में कब दिखेगा चांद
पुणे में 08:45 PM पर चांद दिखेगा।
रांची में 07:48 PM पर चांद दिखेगा।
अहमदाबाद में 08:41 PM पर चांद दिखेगा।
चांद निकलने में कुछ ही देर बाकी
लखनऊ, जयपुर, देहरादून, दिल्ली में कब दिखेगा चांद Karwa Chauth 2022
करवा चौथ व्रत पूजा विधि Karwa Chauth Puja Vidhi
कैसे करें करवा चौथ के व्रत का पारण? (Karva Chauth 2022 Vrat Parana Vidhi)
इस विधि से करें करवा चौथ पूजा (Karwa Chauth Puja Vidhi)
- इस दिन की पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवी देवताओं की स्थापना करवाई जाती है।
- इसके बाद एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर, घी का दिया इत्यादि रखा जाता है।
- चाँद निकलने से लगभग एक घंटा पहले पूजा शुरु कर देनी चाहिए।
- इस दिन की पूजा में करवा चौथ की व्रत कथा सुनी जाती है।
- चाँद को देखकर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, पूजा करती हैं, और उसके बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत पूरा करती हैं।
