LIVE

करवा चौथ 2022 चांद निकलने का समय LIVE Updates: अधिकतर जगहों पर दिखाई दिया चांद, जानें कैसे करें चंद्र देव की पूजा

करवा चौथ 2022 चांद निकलने का समय LIVE Updates: अधिकतर जगहों पर दिखाई दिया चांद, जानें कैसे करें चंद्र देव की पूजा

करवा चौथ 2022 चांद निकलने का समय LIVE Updates: अधिकतर जगहों पर दिखाई दिया चांद, जानें कैसे करें चंद्र देव की पूजा

Karwa Chauth 2022 Moon Rise Time Today, Chand Nikalne ka Samay Live Updates: इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। महिलाएं इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती। शाम के समय स्त्रियां सोलह ऋंगार कर मां पावर्ती के स्वरूप चौथ माता की पूजा करती हैं। व्रत की कथा सुनती हैं और फिर चांद के निकलने का इंतजार करती हैं।

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates

इस व्रत में चांद के दर्शन करना बेहद जरूरी होता है। इसके बिना पूजा पूरी नहीं होती है। तो ऐसे में महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। चांद निकलने के बाद चांद की पूजा की जाती है और फिर छलनी से चांद को देखकर पति के हाथों से सुहागिन स्त्रियां जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ पर किस समय होंगे चांद के दर्शन। किस शहर में कब दिखेगा चांद इस बारे में जानने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर।

Karwa Chauth 2022 Moonrise Time City Wise
दिल्ली-NCR- चंद्रोदय समय 08:09 पी एम।
लखनऊ- चंद्रोदय समय 07:58 पी एम।
चण्डीगढ़- चंद्रोदय समय 08:06 पी एम।
पटना- चंद्रोदय समय 07:44 पी एम।
मुम्बई- चंद्रोदय समय 08:48 पी एम।
पुणे- चंद्रोदय समय 08:45 पी एम।
जयपुर- चंद्रोदय समय 08:19 पी एम।
देहरादून- चंद्रोदय समय 08:02 पी एम।
कानपुर- चंद्रोदय समय 08:01 पी एम।
रांची- चंद्रोदय समय 07:48 पी एम।
अहमदाबाद- चंद्रोदय समय 08:41 पी एम।
चेन्नई- चंद्रोदय समय 08:29 पी एम।
कोलकाता- चंद्रोदय समय 07:37 पी एम।
Bhubaneshwar- चंद्रोदय समय 07:52 पी एम।
हैदराबाद- चंद्रोदय समय 08:28 पी एम।
भोपाल- चंद्रोदय समय 08:21 पी एम।
नागपुर- चंद्रोदय समय 08:18 पी एम।
बेंगलूरु- चंद्रोदय समय 08:40 पी एम।
जम्मू- चंद्रोदय समय 08:09 पी एम।
आगरा- चंद्रोदय समय 08:09 पी एम।
प्रयागराज- चंद्रोदय समय 07:57 पी एम।
गुरुग्राम- चंद्रोदय समय 08:21 पी एम।
इंदौर- चंद्रोदय समय 08:27 पी एम।
गांधीनगर- चंद्रोदय समय 08:51 पी एम।

OCT 13, 2022 21:09 IST

करवा चौथ पर कैसे करें चांद की पूजा Karwa Chauth 2022 Chand Puja Vidhi

करवा चौथ पर शाम में पूजा करने के बाद रात में चांद की पूजा की जाती है।शाम के समय चंद्रोदय से पहले पूरे शिव-परिवार यानि शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी की पूजा होती है।इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चाँद को अर्घ्य देकर पानी पीती हैं।करवा चौथ की पूजा में सुहागिन महिलाएं छलनी में जलते हुए दीपक को रखती हैं।फिर इस छलनी से दीपक की रोशनी में सबसे पहले चांद को देखती हैं और उसे अर्घ्य देती हैं।उसके बाद उसी छलनी से अपने पति को देखती हैं।फिर पति अपनी पत्नी को पानी और मिठाई खिलाकर इस व्रत को पूरा करवाते हैं।
OCT 13, 2022 20:44 IST

चांद निकलने के बाद क्या करें

चांद निकलने के बाद चंद्रमा की पूजा करें और उसे अर्घ्य अर्पित करें। फिर छलनी से चांद को देखें फिर अपने पति देखें। इसके बाद व्रत पारण करें।
OCT 13, 2022 20:28 IST

करवा चौथ 2022 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2022 Moonrise Time)

करवा चौथ का चांद जल्द दिखाई देने वाला है। महिलाओं को सुझाव है कि वो अपनी पूजा इससे पहले ही संपन्न कर लें। फिर चांद की पूजा कर अपना व्रत खोलें।
OCT 13, 2022 20:05 IST

बेंगलूरु, जम्मू और मुम्बई में कब दिखेगा चांद

बेंगलूरु में 08:40 PM पर चांद दिखेगा।
जम्मू में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
मुम्बई में 08:48 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 19:53 IST

करवा चौथ पर क्यों करते हैं चांद की पूजा?

पौराणिक कथा अनुसार जिस दिन भगवान शिव ने गणेश जी का सिर धड़ से अलग किया था, उस दौरान उनका सिर सीधे चंद्रलोक में चला गया था। मान्यता है कि आज भी उनका सिर चंद्रलोक में मौजूद है। जैसा कि गणपति जी को ये वरदान मिला था कि किसी भी पूजा से पहले उनकी पूजा की जाएगी इसलिए करवाचौथ वाले दिन भी भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार गणेश का सिर चंद्रलोक में होने के कारण करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा की खास पूजा की जाती है।
OCT 13, 2022 19:33 IST

karwa Chauth Chand Timing 2022: किस शहर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद यहां देखें

  1. दिल्ली में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
  2. लखनऊ में 07:58 PM पर चांद दिखेगा।
  3. जयपुर में 08:19 PM पर चांद दिखेगा।
  4. देहरादून में 08:02 PM पर चांद दिखेगा।
  5. कानपुर में 08:01 PM पर चांद दिखेगा।
  6. नागपुर में 08:18 PM पर चांद दिखेगा।
  7. बेंगलूरु में 08:40 PM पर चांद दिखेगा।
  8. जम्मू में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
  9. मुम्बई में 08:48 PM पर चांद दिखेगा।
  10. पुणे में 08:45 PM पर चांद दिखेगा।
  11. रांची में 07:48 PM पर चांद दिखेगा।
  12. अहमदाबाद में 08:41 PM पर चांद दिखेगा।
  13. चेन्नई में 08:29 PM पर चांद दिखेगा।
  14. चण्डीगढ़ में 08:06 PM पर चांद दिखेगा।
  15. पटना में 07:44 PM पर चांद दिखेगा।
  16. भोपाल में 08:21 PM पर चांद दिखेगा।
  17. आगरा में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
  18. कोलकाता में 07:37 PM पर चांद दिखेगा।
  19. भुवनेश्वर में 07:52 PM पर चांद दिखेगा।
  20. हैदराबाद में 08:28 PM पर चांद दिखेगा।
  21. प्रयागराज में 07:57 PM पर चांद दिखेगा।
  22. गुरुग्राम में 08:21 PM पर चांद दिखेगा।
  23. इंदौर में 08:27 PM पर चांद दिखेगा।
  24. गांधीनगर में 08:51 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 19:13 IST

चांद निकलने का समय यहां देखें

आगरा में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
कोलकाता में 07:37 PM पर चांद दिखेगा।
भुवनेश्वर में 07:52 PM पर चांद दिखेगा।
हैदराबाद में 08:28 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 18:54 IST

जम्मू वाले कब करेंगे चांद का दीदार Karwa Chauth 2022

जम्मू वालों को 08:09 PM पर चांद दिखाई देगा। महिलाओं को सुझाव है कि इससे पहले ही पूजा संपन्न कर लें।
OCT 13, 2022 18:33 IST

Karwa Chauth Ke Din Chand Kab Niklega करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा

आज रात 8 बजकर 9 मिनट पर चांद निकलने की संभावना दिखाई दे रही है। जिन शहरों में मौसम खराब चल रहा है वहां चांद कुछ देर से दिखाई दे सकता है।
OCT 13, 2022 18:21 IST

Karwa Chauth 2022 Puja Muhuat: करवा चौथ पूजा 2022 मुहूर्त

नागपुर- 05:51 पी एम से 07:05 पी एम
चेन्नई- 05:51 पी एम से 07:04 पी एम
कोलकाता- 05:13 पी एम से 06:27 पी एम
भुवनेश्वर- 05:25 पी एम से 06:38 पी एम
भोपाल- 05:57 पी एम से 07:11 पी एम
आगरा- 05:52 पी एम से 07:06 पी एम
प्रयागराज- 05:37 पी एम से 06:52 पी एम
गुरुग्राम- 05:55 पी एम से 07:09 पी एम
इंदौर- 06:03 पी एम से 07:17 पी एम
गांधीनगर- 06:15 पी एम से 07:30 पी एम
OCT 13, 2022 18:01 IST

चांद निकलने से पहले पूरी कर लें पूजा Karwa Chauth Puja Muhurat 2022

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05:54 पी एम से 07:09 पी एम
OCT 13, 2022 17:41 IST

Karwa Chauth 2022 Puja Muhuart And Moonrise Time Jammu: जम्मू में कब दिखेगा चांद

जम्मू में पूजा का मुहूर्त 06:00 पी एम से 07:16 पी एम तक रहेगा और यहां चांद के दर्शन 08:09 PM पर होंगे।
OCT 13, 2022 17:20 IST

Karwa chauth 2022 chand time: करवा चौथ 2022 चांद निकलने का समय

भुवनेश्वर में 07:52 PM पर चांद दिखेगा।
हैदराबाद में 08:28 PM पर चांद दिखेगा।
प्रयागराज में 07:57 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 16:32 IST

Karwa Chauth 2022 Shimla and Assam Moon Rise: शिमला, असम में चांद निकलने का समय

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद निकलने का समय रात आठ बजकर तीन मिनट है। वहीं, असम में चांद निकलने का समय सात बजकर 11 मिनट है।
OCT 13, 2022 16:03 IST

गांधीनगर और भुवनेश्वर में चांद निकलने का वक्त

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में चांद शाम 06:15 से 07:30 बजे के बीच निकलेगा। साथ ही उडीशा की राजधानी भुवनेश्वर में चांद शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजकर 38 मिनट तक निकलेगा।
OCT 13, 2022 15:27 IST

उत्तराखंड में चांद निकलने का समय

उत्तराखंड में कौरवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात आठ बजकर 19 मिनट है। वहीं, पूजा का मुहूर्त शाम छह बजकर एक मिनट से लेकर देर शाम सात बजकर 15 मिनट तक है।
OCT 13, 2022 14:44 IST

गणेश पूजन मंत्र

गजाननं भूत गणादि सेवितं,कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।उमासुतं शोक विनाशकारकम्,नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥
OCT 13, 2022 14:22 IST

ड्राई फ्रूट का लें सहारा

इस दिन आप वॉलनट, बादाम और पिस्ताचियोज का सेवन करें। नट्स के अंदर प्रोटीन और एसेंशियल साथ होते हैं जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा।
OCT 13, 2022 14:06 IST

भगवान शिव की करें पूजा

करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है और इस व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती के साथ कार्तिकेय, गणपतिजी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। सरगी, पोइया और बाया इस त्योहार की तीन अहम चीजें हैं। इस दिन सुहागिने शाम के समय गोलाई में बैठकर पूजा की थाली को गोल-गोल घुमाती हैं और पूजा की थाल घुमाते हुए महिलाएं करवा के गीत गाती हैं और बाद में यही बैठकर भगवान की पूजा कर कथा सुनती हैं।
OCT 13, 2022 13:52 IST

इस तरह होगी सुहागिनों की मनोकामना पूरी

देवी दुर्गा, भगवान हनुमान, श्री गणेश, भोलेनाथ शंकर, भगवान विष्णु, भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम और श्री कृष्ण सभी के मंदिरों में आटे का दीप कामना पूर्ति के लिए जलाया जाता है।