Ravivar Suryadev Vrat Vidhi: सूर्यदेव का व्रत करने से दूर होती हैं बीमारियां, देखें पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2020, 05:31 PM IST

Suryadev Vrat Pooja Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्यदेव को सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। रविवार के दिन सूर्य भगवान का पूजन किया जाता है। पूजा विधि जानने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं।

रविवार के दिन भगवान सूर्य का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। वहीं रविवार को सूर्यदेव का पूजन करने से तन-मन स्वस्थ रहता है। सूर्य की रोशनी से ही यह संसार चलता है। वह ही हमें आरोग्य रखते हैं। उनका व्रत करने के लिए कुछ नियम होते हैं। इस वीडियो को देखकर रविवार के दिन सूर्यदेव का व्रत करने के नियम जान सकते हैं। सुबह स्नान करने के बाद घी का दीया जलाएं। इसके साथ तांबे के बर्तन में जल भरकर रख लें और सूर्यदेव की कथा का पाठ करें। पूजा होने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। पूजा की पूरी विधि जानने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं।

End of Article