Vastu Tips: घर की महिलाओं की सेहत होती है बार-बार खराब, तंदुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 07:41 AM IST

Vastu Tips for Women Health: घर की महिलाएं यदि हमेशा बीमार रहती है, तो हमें एक बार वास्तु दोषों पर भी ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कुछ वास्तुदोष महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। जानिए क्या हैं ये दोष और कैसे पाए इनसे छुटकारा...

Vastu Tips: घर की महिलाओं की सेहत होती है बार-बार खराब, तंदुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Women Health: अपने परिवार को खुश रखने के लिए महिलाएं अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में यदि वह अचानक बीमार पड़ जाए, तो परिवार के सभी सदस्यों का जीवन अस्त व्यस्त हो जाता हैं। यदि आपकी घर की महिलाएं इलाज कराने के बाद भी अक्सर बीमार रहती हैं, तो आप इलाज के साथ कुछ वास्तुदोषों पर भी ध्यान दें। आपको बता दें घर के कुछ वास्तु दोषों के कारण भी महिलाएं अक्सर अस्वस्थ रहती हैं। यहां आप महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े 6 वास्तुदोषों के बारे में जान सकते हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े 6 वास्तुदोष

  1.  दक्षिण दिशा की तरफ सिर रखकर महिलाओं को कभी भी नहीं सोना चाहिए। दक्षिण दिशा में सिर रख कर सोने से व्यक्ति हमेशा अस्वस्थ रहता है। उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठने या सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सूर्य की दिशा है। यह दिशाएं शरीर में उर्जा भरने का काम करती है। 
  2.  वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में बाथरूम बनवाने से घर में बीमारी का माहौल बनता है। इसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
  3.  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीचों-बीच कभी भी कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की महिलाएं बीमार पड़ सकती है। अगर आपको जरूरत लगें, तो आप वहां फ्लावर पॉट रख सकते हैं।
  4.  वास्तु शास्त्र के अनुसार अंधेरे कमरे में कभी भी नहीं सोना चाहिए। अंधेरा नेगेटिविटी उत्पन्न करता है। वास्तु के अनुसार यदि आप घर में नीले रंग का बल्ब जलाकर सोएं, तो घर के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा सही रह सकता हैं। नीला रंग मन को शांति देता है।
  5.  वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में कभी भी पानी का टैंक या पानी से भरी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसका सीधा असर घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण दिशा में आंगन होने से घर की महिलाएं अक्सर बीमार रहती है। इस दिशा में बना आंगन आपको आर्थिक परेशानियों में भी डाल सकता हैं।

Disclaimer: टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है।

End of Article