Nag Panchami: नागपंचमी के दिन करें ये टोटके, जीवन की सभी बाधाएं हो जाएंगी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2019, 09:22 AM IST

नागपंचमी के दिन शिवलिंग के ऊपर नाग और नागिन का चांदी का एक जोड़ा रखें और मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा प्राप्त होती है। यहां जानें कुछ जरूर टोटके और उपाय...

Nag Panchami: नागपंचमी के दिन करें ये टोटके, जीवन की सभी बाधाएं हो जाएंगी दूर
मुख्य बातें
इस विशेष दिन मंदिर में नागदेवता की मूर्ति के बगल में फिटकरी का छोटा टुकड़ा रखें
नागपंचमी के दिन जीवित सर्प को दूध पिलाना काफी शुभ माना जाता है
मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कुछ विशेष टोटके करने से व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं

Nag Panchmi ke totke: हिंदू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है। नागपंचमी पूरे देश में एक त्योहार के रुप में काफी धूमधाम से मनायी जाती है। इस वर्ष 5 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा की जाती है और उन्हें दूध लावा चढ़ाया जाता है।

कुछ स्थानों पर  लोग सर्पों को दूध पिलाते हैं और नाग देवता की कृपा प्राप्त करते हैं। सांप को भगवान शिव का गहना माना जाता है। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कुछ विशेष टोटके करने से व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं नागपंचमी पर क्या टोटके करने चाहिए। 

नागपंचमी के दिन करें ये टोटके

  1. इस विशेष दिन मंदिर में नागदेवता की मूर्ति के बगल में फिटकरी का छोटा टुकड़ा रखें। ऐसा करने से आपके मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
  2. नागपंचमी के दिन जीवित सर्प को दूध पिलाना काफी शुभ माना जाता है। यह टोटका करने से जीवन में खुशहाली आती है।
  3. अगर आप कालसर्प दोष से ग्रसित हैं तो नागपंचमी के दिन एक किलो कोयला और तीन नारियल को नदी या तालाब के बहते हुए जल में प्रवाहित करें। यह टोटका करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी।
  4. इस दिन पूरे विधि विधान से नाग देवता की पूजा करें और उन्हें सुगंधित फूल एवं चंदन चढ़ाएं। यह टोटका करने से आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
  5. नागपंचमी के दिन शिवलिंग के ऊपर नाग और नागिन का चांदी का एक जोड़ा रखें और मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा प्राप्त होती है।
  6. नागपंचमी के दिन कैद सर्पों को जंगल में छोड़ने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  7. इस दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद लाल कपड़े में नारियल लपेटकर नदी में प्रवाहित करने से जीवन में तरक्की मिलती है।
  8. नागपंचमी के दिन नाग देवता के लिए पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी के पात्र में दूध रखने से शनि की दशा सुधरती है और नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  9. इस विशेष दिन सर्प के आकृति की अंगूठी पहनने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

इन टोटकों को करते समय पूरी श्रद्धा के साथ नाग देवता से प्रार्थना करना चाहिए। इससे न सिर्फ नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि इन टोटकों से लाभ भी प्राप्त होता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

End of Article