अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Sutak Time: 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं?

Surya Grahan 2024 Sutak Time: इस साल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला 8 अप्रैल को तो दूसरा 2 अक्टूबर को। यहां आप जानेंगे साल के पहले सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं।

Image

Surya Grahan 2024 Sutak Time

Surya Grahan 2024 Sutak Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। ये एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जिसे पूर्ण सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। इस सूर्य ग्रहण के समय धरती पर कुछ देर के लिए अंधेरा सा छा जाता है। इसलिए इस ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण से पहले उसका सूतक शुरू हो जाता है। ये वो अशुभ अवधि होती है जिस दौरान शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी लग जाती है। यहां आप जानेंगे 8 अप्रैल के सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं।

सूर्य ग्रहण डेट और टाइम 2024 (Surya Grahan 2024 Date And Time)

8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल को 2 बजकर 22 मिनट पर होगा।

8 अप्रैल 2024 का सूतक लगेगा या नहीं (8 April 2024 Sutak Time)

ज्योतिष अनुसार 8 अप्रैल 2024 के ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस समय भारत में रात रहेगी जिस वजह से सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। किसी भी ग्रहण का सूतक काल तभी माना जाता है जब वह ग्रहण अपने क्षेत्र में दृश्यमान हो।

8 अप्रैल 2024 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (Where will the solar eclipse of April 8, 2024 be visible?)

पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

सूतक काल क्या है (What Is The Sutak)

किसी भी ग्रहण से पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है। ये वो समय होता है जिस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू होता है तो सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू होता है। यहां ये ध्यान देने की बात है कि सूतक काल की अवधि से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक कोई भी शुभ कार्य नहीं करना होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article