अध्यात्म

Surya Gochar 2024: सूर्य देव के वृषभ राशि में आते ही बदलेंगे इन राशियों के दिन, चमक उठेगा करियर

Surya Rashi Parivartan In Vrishabha 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 14 मई को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

Image

Sun Transit In Taurus 2024

Surya Rashi Parivartan In Vrishabha 2024 (सूर्य राशि परिवर्तन 2024): पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार ऊर्जा और आत्मा के कारक सूर्य देव 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस राशि में गोचर करते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी और इस समय आप जो चाहेंगे वो आपको मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ रहेगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन होगा जिससे इनकम बढ़ेगी। जानिए सूर्य के गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

सूर्य के गोचर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए बेहद शानदार साबित होगा। आपको करियर में बहुत ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके कारोबार में भी खूब बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्‍नति और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भी ये गोचर लकी साबित होगा। आपकी आय में शानदार वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा। शुभ समाचार से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। निवेश के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का गोचर लकी साबित होगा। आपको इस दौरान सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया रहेगा। आप पैसों की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article