अध्यात्म

Weekly Horoscope 13-19 May 2024: इन 4 राशियों के लिए इस हफ्ते का एक-एक दिन पड़ेगा भारी, कोई खास दे सकता है धोखा

Weekly Horoscope 13-19 May 2024 In Hindi: मई महीने का ये नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास साबित होगा तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यहां आप जानेंगे 13 से 19 मई तक का साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Horoscope 13-19 May 2024

Weekly Horoscope 13 May To 19 May 2024 In Hindi: पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार मई का तीसरा हफ्ता जहां एक तरफ कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि के लोगों को गम से भर देगा। वृषभ राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा तो वहीं आपका कोई करीबी आपके साथ छल कर सकता है। जिससे आपको बेहद दुख पहुंचेगा। जानिए राशि अनुसार इस सप्ताह का हाल।

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

14 व 15 मई को मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। 16 मई के बाद स्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी। इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 17 मई के बाद जॉब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

इस सप्ताह 14 मई के बाद जॉब में परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। 17 मई को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें क्योंकि आपको कोई अपना धोखा दे सकता है। प्रतिदिन श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार व मंगलवार को अन्न का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। सूर्य की 14 मई के बाद वृष राशि में उपस्थिति से व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

14 मई को सूर्य एक माह के लिए इसी राशि से द्वादश रहेंगे। 15 व 16 मई को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। आर्थिक नुकसान की प्रबल आशंका है किसी खास से धोखा भी मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 17 मई के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। आपके लिए आसमानी रंग शुभ रहेगा। बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

यह सप्ताह बहुत दिनों बाद व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का है। 14 मई से 17 मई तक का समय बहुत सुंदर है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। 16 मई के बाद का समय छात्रों के लिए बहुत ही अनुकूल है। यह सप्ताह जॉब में प्रमोशन व सफलता का है। 17 व 18 मई को स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सचेत रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

14 मई के बाद जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य के वृष राशि में आने के बाद आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। इस सप्ताह मित्रों का सहयोग आपके साथ है। गाय को केला खिलाते रहें। रविवार को गुड़ का दान करें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

इस सप्ताह 15 मई से 17 मई के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य सोच समझकर आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। लेकिन किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। हरा व नीला रंग शुुभ हैै। जॉब के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

इस सप्ताह चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में 16 मई के बाद आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू कराएगा। 17 मई को घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जॉब के दृष्टीकोंण से 14 मई से 16 मई तक का समय बहुत ही श्रेयस्कर है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

मंगल व सूर्य की शुभता का लाभ लें। इस सप्ताह आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। 14 व 15 मई को व्यवसाय में संघर्ष है।पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। 16 मई के बाद संतान के विवाह हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। 14 से 17 मई तक का समय जॉब में सफलताओं व प्रगति का है। 16 मई के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।आपके मित्रों की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

14 मई से 17 मई के मध्य शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। सप्ताह के आरंभिक दो दिन 14 व 15 मई को स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

14 मई से सूर्य का वृष राशि में आगमन सफलता के मार्ग बनाएगा। इस सप्ताह आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। 17 मई के बाद योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। शनिवार को काले वस्त्रों का दान करें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024

यह सप्ताह जॉब में सुखद परिवर्तन का है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय है। 16 मई के बाद व्यवसाय में नए कार्यों को हाथ में लेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें। 16 व 17 मई को संतान के विवाह तय होने का सुंदर अवसर प्रदान करता है। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article