अध्यात्म

Ram Navami Puja Mantra 2024: राम नवमी की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, मिटेंगे दुख संताप

Ram Navami Puja Mantra 2024: राम नवमी के दिन भगवान राम की उपासना की जाती है। इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से साधक के सारे दुख दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी के शुभ अवसर पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। यहां पढ़ें राम जी के प्रभावशाली मंत्र।

Image

Ram Mantra

Ram Navami Puja Mantra 2024: हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व है। इस साल राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन विधिपूर्वक राम जी की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन राम मंदिर में जाकर राम जी की खास पूजा की जाती है। इस दिन राम जी के खास मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से साधक की सारी इच्छाएं पूरी होती है। राम जी के मंत्र के जाप से जीवन में खुशहाली आती है और साधक को समृद्धि मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन राम जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Ram Navami Puja Mantra 2024 (राम नवमी पूजा मंत्र)

कार्य सिद्धि के लिए

ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम

तारक मंत्र

राम

कलेश दूर करने के लिए

ऊं रामचंद्राय नम:

शत्रु के नाश के लिए

ऊं रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:

मोक्ष प्राप्ति के लिए

'ॐ परमात्मने नम:

राम जी के विशेष मंत्र (Ram Mantra)

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे

रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।

गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥

हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।

बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article