Ram Navami History and Significance: हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। ये त्योहार भगवान राम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम के भक्त राम मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना करते हैं। इसके साथ इस दिन मंदिरों में राम जी के भजन कीर्तन किये जाते हैं। यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन मां सिद्धदात्री की पूजा और राम जी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी के इतिहास और महत्व के बारे में।
अध्यात्म
Ram Navami 2024: राम नवमी क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका इतिहास और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Apr 17, 2024, 10:33 AM IST
