अध्यात्म

Shani Gochar 2023: जनवरी में शनि का राशि परिवर्तन, किन्हें मिलेगी शनि दशा से मुक्ति तो किन पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 2, 2023, 10:32 AM IST

Shani Transit 2023 Effects: शनि 17 जनवरी 2023 में अपनी प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके मन में कई सवाल होंगे कि किस राशि पर शुरू होगी शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati)? किन्हें साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति? किन पर रहेगी शनि ढैय्या (Shani Dhaiya)? शनि गोचर से संबंधित आपके सभी सवालों के जवाब मिलेंगे यहां।

Image

Shani Transit 2023: शनि राशि परिवर्तन 2023 का राशियों पर प्रभाव

Shani Transit 2023 Effects: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। इन्हें कर्मफल दाता कहा जाता है। यानी ये लोगों के कर्मों का हिसाब-किताब करते हैं और उसी अनुसार फल देते हैं। 2023 शनि के राशि परिवर्तन के लिहाज से खास रहने वाला है। क्योंकि इस साल शनि अपनी प्रिय राशि में 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस गोचर का 5 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। किसी पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होगी तो किसी पर खत्म।

शनि साढ़े साती 2023 । Shani Sade Sati 2023

सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती किस पर होगी शुरू?

जवाब- 17 जनवरी 2023 से मीन राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती से किन्हें मिलेगी मुक्ति?

जवाब- 17 जनवरी 2023 में धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती का पहला चरण किस पर रहेगा?

जवाब- 2023 में मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण रहेगा।

सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती का दूसरा चरण किस पर रहेगा?

जवाब- इस साल कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है।

सवाल- 2023 में शनि साढ़े साती का तीसरा चरण किस पर रहेगा?

जवाब- इस साल मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का तीसरा और आखिरी चरण शुरू होगा।

शनि ढैय्या 2023 । Shani Dhaiya 2023

सवाल- 2023 में किस पर रहेगी शनि ढैय्या?

जवाब- 17 जनवरी 2023 से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।

सवाल- 2023 में किन्हें शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति?

जवाब- इस साल मिथुन और तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि के उपाय । Shani Ke Upay

हर शनिवार शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान करें। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

2023 वार्षिक राशिफल । 2023 Yearly Horoscope

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article