अध्यात्म

आज कौन सा रोजा है, 12 मार्च 2026 को रमजान का कौन सा रोजा रखा जाएगा, आज सहरी का टाइम क्या है

Aaj Kaun Sa Roza Hai 12 march 2026, आज सहरी का टाइम क्या है (Sehri Time Today): रमजान का पाक महीना चल रहा है और मुसलमान रोजाना सहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रख रहे हैं। ऐसे में सुबह सबसे पहले लोगों के मन में यही सवाल होता है कि आज कौन सा रोजा है, आज 12 मार्च 2026 को रोजा कब से कब तक रखा जाएगा और आज 22वें रोजे की सहरी का समय क्या रहेगा। यहां से लें पूरी जानकारी।

Image

आज का शहरी का टाइम क्या है?

Aaj Kaun Sa Roza Hai 12 march 2026, आज सहरी का टाइम क्या है (Sehri Time Today): रमजान के पाक महीने में मुसलमान रोजाना सहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रखते हैं। यह महीना इबादत, सब्र और आत्मसंयम का प्रतीक है। इस पूरे महीने के दौरान रोजेदार सुबह फजर की नमाज से पहले सहरी करते हैं और फिर पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए अल्लाह की इबादत में अपना समय बिताते हैं।

हर रोज रोजेदारों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है और आज सेहरी का सही समय क्या है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आज यानी 12 मार्च 2026 को कौन सा रोजा रखा जाएगा और सुबह सहरी का समय कितने बजे तक है, तो आगे पढ़ें सेहरी का सही-सही समय...

आज 12 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है

इस साल हिजरी कैलेंडर का साल 1447 चल रहा है। इस साल में रमजान माह की शुरुआत फरवरी के आखिरी दिनों में हुई थी। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को रमजान का 22वां रोजा रखा जा रहा है। रमजान के ये दिन खास तौर पर अहम माने जाते हैं, क्योंकि ये रमजान का आखिरी अशरा यानी अंतिम 10 दिन चल रहे हैं। इस्लाम में रमजान के इन दिनों को बरकत वाला माना जाता है। माना जाता है कि इन दिनों में इबादत करने और दुआ मांगने का दुआओं का सवाब कई गुना बढ़ जाता है।

इसी वजह से इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के दिनों में ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ने, कुरान की तिलावत करने और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करते हैं।

आज 12 मार्च को सेहरी का टाइम क्या है

सहरी का समय सूर्योदय के आधार पर तय होता है। तो इसके आधार पर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के अनुसार 12 मार्च 2026 को सेहरी का अनुमानित समय सुबह लगभग 05:01 बजे तक है। रोजेदारों को फज्र की अजान से पहले ही सहरी कर लेनी चाहिए। सहरी के बाद फज्र की अजान पढ़ने के साथ ही रोजा शुरू हो जाता है और फिर पूरे दिन कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है।

हालांकि ध्यान रखें कि देश के अलग-अलग शहरों में सहरी के समय में कुछ चंद मिनटों का अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय मस्जिद या इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार अपने शहर का समय जरूर पता कर लें।

आज 12 मार्च 2026 को रोजा कब से कब तक रखना है

रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार सुबह सूर्योदय से पहले सहरी और फज्र की अजान के बाद रोजा शुरू हो जाता है। आज यानी 12 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 05:01 बजे से रोजा शुरू होगा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में रोजा खुलने का समय शाम 06:25 बजे के आसपास होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article