अध्यात्म

Rishi Panchami Udyapan Vidhi 2023: ऋषि पंचमी व्रत का इस तरह करें उद्यापन, जानिए इसकी पूरी विधि

Rishi Panchami Udyapan Vidhi 2023: हिंदू धर्म में ऋषि पंचमी का बहुत महत्व है। इस दिन किसाी देवी- देवता की नहीं बल्कि सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत करने से महिलाओं की सारी मनोकामना पूरी होती है। कब है ऋषि पंचमी। ऋषि पंचमी व्रत उद्यापन विधि। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Rishi Panchami

Rishi Panchami Udyapan Vidhi 2023: ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) का त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है। यह त्योहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 20 सितंबर 2023, बुधवार को है। इस दिन सप्त ऋषियोंकी पूजा का विधान है। यह व्रत स्त्रियों को अवश्य करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने से अनजाने में हुई भूल के दोष से छुटकारा मिल जाता है। इस व्रत का बहुत महत्व है। ये व्रत साधक को तमाम कष्टों से मुक्ति दिलाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस व्रत की उद्यापन विधि के बारे में।

ऋषि पंचमी उद्यापन विधि : Rishi Panchami Udyapan Vidhi

  • इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं
  • सात ब्राह्मणों को सप्त ऋषि का रूप माना जाता है और उन्हें दान दिया जाता है।
  • इस दिन अपनी श्रद्धानुसार दान करें।
  • इस दिन मंदिरों में भी जाकर ऋषियों को भोजन करा सकते हैं।
  • ऋषियों को भोजर करना के बाद ही ये व्रत सफल माना जाता है।

ऋषि पंचमी व्रत पूजा विधि : Rishi Panchami Vrat Puja Vidhi

  • इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें।
  • साफ कपड़े पहनें।
  • घर के पूजा कक्ष में, खुली जगह को गाय के गोबर से निपा जाता है और ऐपण से ऋषि सप्त बनाया जाता है।
  • कलश स्थापित किया जाता है।
  • इस दिन कई महिलाएं जुते हुए अनाज का सेवन नहीं करती हैं।
  • मासिक धर्म समाप्त होने पर इस व्रत का द्यापन किया जाता है।

ऋषि पंचमी व्रत पूजा महत्व (Rishi Panchami Vrat Importance)

हिंदू धर्म में पवित्रता का बहुत महत्व है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सबसे अशुद्ध माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को कई नियमों का पालन करना पड़ता है, फिर भी वे जाने-अनजाने में गलतियां कर बैठती हैं। इसलिए महिलाएं सप्त ऋषि की पूजा करके अपने दोषों से छुटकारा पाती हैं। ऐसी मान्यता है अगर किसी से अनजाने में कोई गलती हो जाए तो वो इस व्रत को करके उसके पाप से मुक्त हो सकता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article