जॉब्स

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में सब इंस्टेपक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

ITBP Recruitment 2024

ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 15 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर निर्धारित की गई है।

ITBP SI Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में कुल 526 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सब इंस्पेक्टर टेलीकम्युनिकेशन के 92 पद, हेड कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन के 383 पद और कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन के 51 पद शामिल हैं।

ITBP Constable Recuitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, हेड कांस्टेबल पदों के लिए आयु सीमा 18 साल से 25 और कांस्टेबल पदों के लिए 18 साल से 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनालइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for ITBP Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Latest Sarkari Naukri 2024: कितना मिलेगा वेतन

सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, हेड कांस्टेबल पदों के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये और कांस्टेबल पदों के लिए 21,700 रुपये से 69100 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article