स्पोर्ट्स

DUPR India Masters 2024: राजधानी में दिखेगा पिकलबॉल का रोमांच, 24 अक्टूबर से होगी इंडिया मास्टर्स टूर्नामेंट की शुरुआत

DUPR India Masters 2024: दुनिया भर में फैंस को उत्साहित करने वाला खेल पिकलबॉल अब भारत की राजधानी दिल्ली में रोमांच का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअसल पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग (PWR), राजधानी नई दिल्ली में PWR 700 इवेंट PWR DUPR इंडिया मास्टर्स की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये PWR वर्ल्ड टूर का हिस्सा है।

Image

पीडल्यूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में पिकलबॉल का आगाज
  • डीयूपीएआर इंडिया मास्टर्स 2024
  • 24 से 27 अक्टूबर तक होगा धमाल

DUPR India Masters 2024: दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता खेल पिकलबॉल, इस प्रतिष्ठित आयोजन के शुभारंभ के साथ भारत में पैर जमाने के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट 24 से 27 अक्टूबर 2024 तक आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में होगा। ये जुलाई 2024 में यूएई में पीडब्ल्यूआर वर्ल्ड टूर के सफल शुभारंभ के बाद पीडब्ल्यूआर द्वारा पहला पूर्ण स्वामित्व और संचालन वाला पहला कार्यक्रम होगा।

750 खिलाड़ी लेंगे भाग

दुबई में हुए लॉन्च में पीडब्ल्यूआर के प्रमुख निवेशक द टाइम्स ग्रुप, अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल अधिकारी और दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ी शामिल हुए, जिसने दुनिया भर में पीडब्ल्यूआर के विस्तार के लिए मंच तैयार किया। अब सभी की निगाहें नई दिल्ली पर टिकी हैं, जहां 750 खिलाड़ियों का एक प्रभावशाली रोस्टर जिसमें प्रोफेशनल और नए दोनों खिलाड़ी शामिल है वे प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके आयोजन से भारत में एक प्रमुख खेल के रूप में पिकलबॉल की स्थिति और मजबूत होगी।

कई प्रमुख खिलाड़ी लेंगे भाग

यह आयोजन पिकलबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो भारतीय और वैश्विक खेल परिदृश्य दोनों में इसकी उपस्थिति को बढ़ावा देगा। पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स एक बढ़ते खेल के रूप में पिकलबॉल के लिए उत्साह पैदा करने का वादा करता है। प्रतिभागियों में डस्टिन बोयर (संयुक्त राज्य अमेरिका), फुक हुइन्ह (संयुक्त राज्य अमेरिका), रूस वान रीक (नीदरलैंड), मिच हरग्रेव्स (ऑस्ट्रेलिया), एमिलिया श्मिट (ऑस्ट्रेलिया), पेई चुआन काओ (चीनी ताइपे) जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, साथ ही अरमान भाटिया और आदित्य रुहेला जैसे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट में प्राइज पूल 50 हजार अमेरिकी डॉलर रखा गया है। PWR700 इवेंट के रूप में, टूर्नामेंट खिलाड़ियों को 700 रैंकिंग पॉइंट तक प्रदान करेगा, जो 52 सप्ताह के लिए वैध है, जो सीधे भविष्य की वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए उनकी वरीयता और पात्रता को प्रभावित करता है। इस इवेंट में एक रोमांचक PWR बैटल ऑफ़ द लीग्स-माइनर लीग पिकलबॉल भी होगा, जहां 2 पुरुषों और 2 महिलाओं की टीमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

पीडब्ल्यूआर के सीईओ को टूर्नामेंट से काफी उम्मीद

पीडब्ल्यूआर के सीईओ प्रणव कोहली ने कहा कि "पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स एक ऐतिहासिक आयोजन है, जो भारत में सभी उम्र के लोगों के बीच पिकलबॉल के एक पसंदीदा खेल के रूप में उभरने पर प्रकाश डालता है। हमारा मिशन इस खेल के इर्द-गिर्द एक वाइब्रेंट कम्युनिटी का निर्माण करना है।यह आयोजन न केवल पेशेवरों को प्रतिस्पर्धा करने और रैंकिंग अंक अर्जित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, बल्कि घरेलू प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने, खिलाड़ियों और प्रशंसकों की एक नई पीढ़ी को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"

टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने कहा, "पिकलबॉल अब भारत में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ खेल है। टाइम्स ग्रुप पिकलबॉल समुदाय के लिए पहला पीडब्ल्यूआर 700 इवेंट पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स लाने के लिए उत्साहित है। पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स भारत में इतने बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला पहला पिकलबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त खिलाड़ी, प्रतिष्ठित स्थल और दर्शकों के लिए मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग शामिल है। इससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों की भागीदारी बढ़ेगी और कई और खिलाड़ी पिकलबॉल को परमानेंट करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। टाइम्स ग्रुप में हम भारत और वैश्विक स्तर पर पिकलबॉल के विकास में सबसे आगे होने पर गर्व करते हैं।'

कहां देख सकतें हैं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?

PWR DUPR इंडिया मास्टर्स का सीधा प्रसारण ज़ूम और मिरर नाउ पर किया जाएगा और इसे टाइम्स नाउ (TimesNow.in), पिकलबॉल नाउ (pickleballnow.in), यूट्यूब चैनल @ZoomTV और @SportsNowHindi पर स्ट्रीम किया जाएगा।

कब और कितने बजे शुरू होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण 24 और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे और 26 और 27 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

क्या है पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग?

जैसे-जैसे पिकलबॉल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, PWR DUPR इंडिया मास्टर्स भारत में इस खेल के विकास में एक महत्वपूर्ण क्षण बनने के लिए तैयार है।पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग (PWR) एक एकीकृत वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है जो पिकलबॉल खिलाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित PWR वर्ल्ड टूर में भाग लेकर अंक अर्जित करने के लिए एक मार्ग प्रदान करती है, और इस तरह उनकी रैंकिंग में सुधार होता है, और वे PWR वर्ल्ड सीरीज़ के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करते हैं। PWR इवेंट टेनिस में ATP और WTA टूर्नामेंट के समान स्तरित होते हैं, जिनमें PWR50, PWR100, PWR200, PWR400, PWR700, PWR1000 और PWR2000 शामिल हैं।PWR DUPR इंडिया मास्टर्स PWR वर्ल्ड टूर पर एक PWR700 इवेंट है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article