अध्यात्म

Dhanteras 2024: इस साल कब मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Dhanteras 2024: धनतेरस के त्योहार सनातन धर्म में खास महत्व है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव की भी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस साल धनतेरस का त्योहार कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: धनतेरस का त्योहार दिवाली के दो दिन पहने मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी के साथ- साथ धन्वंतरि देव की पूजा का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक को धन और दौलत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनतेरस के त्योहार को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार रोशनी, उमंग और खुशियों के प्रतीक का रूप माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस का त्योहार कब मनाया जाएगा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Dhanteras 2024 Date (2024 में धनतेरस कब है)

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat (धनतेरस शुभ मुहूर्त 2024)

धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 06:30 मिनट से लेकर रात 08:12 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में धनतेरस की पूजा करना शुभ रहेगा।

Dhanteras Puja Vidhi (धनतेरस पूजा विधि)

  • धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में धन्वंतरि देव की स्थापना करें।
  • इसके बाद कुबेर देव और धन्वंतरि देव की पूजा करें।
  • फिर घी का दीपक जलाएं और शाम में द्वार पर भी दीपक जलाएं।
  • धनतेरस के धन्वंतरि देव को पीली मिठाई का प्रसाद के रूप में भोग लगाएं।
  • मंत्रों का जाप करें और आरती करें।

धनतेरस के दिन क्या खरीदें

धनतेरस के दिन खरीदारी करने का सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत लाभकारी होता है। धनतेरस के चांदी, सोना पीतल, स्टील के बर्तन खरीदना शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ होता है।

धनतेरस महत्व (Dhanteras Importance)

धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान की पूजा करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के समय में धन्वंतरि देव ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। धनतेरस के दिन धातु को खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इसे खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर धन के देवता कुबेर की पूजा का भी विधान है। धनतेरस के दिन से ही दीवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है और भाई दूज तक चलता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article