Guru Pushya Nakshatra 2024 Date And Time: ज्योतिष में गुरु पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस योग में खरीदारी से बेहद लाभ मिलता है। इसके अलावा शुभ कार्यों को करने के लिए भी ये नक्षत्र उत्तम माना जाता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी ये नक्षत्र बेहद शुभ साबित होगा। चलिए आपको बताते हैं अक्टूबर में गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग कब बन रहा है और इस नक्षत्र में कौन से कार्य करने चाहिए।
गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2024 (Guru Pushya Nakshatra Kab Hai 2024)
इस साल गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर को पूरे दिन रहेगा। इस अवसर पर कोई भी शुभ कार्य आरम्भ करें। नव गृह प्रवेश भी कर सकते हैं। इस दिन स्वर्ण खरीदने से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं आती। यह दीवाली के ठीक पहले की गुरु-पुष्य वाला महा शुभ संयोग है। इस दिन नवीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर कार्य शुरू करें। घर में श्री यंत्र रखें। कुबेर यंत्र स्थापित करें। स्वर्ण आभूषण लें।स्वर्ण के सिक्के भी खरीद सकते हैं। घर के पूजा गृह में नवीन ताम्र पात्र खरीद कर उसको रखें। आरती के थाल व फूल के बर्तन भी क्रय करना शुभ रहेगा।
गुरु पुष्य योग में क्या खरीदें (Guru Pushya Nakshatra Yog Me Kya Kare)
गुरु पुष्य नक्षत्र योग में स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, बर्तन की खरीदारी शुभ होती है। ये शुभ योग नए काम की शुरुआत करने के लिए भी उत्तम होता है।
