अध्यात्म

Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: पहली बार करवा चौथ का व्रत कैसे रखें, जान लें इस व्रत की विधि और नियम

Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस व्रत को करने से पहले इस व्रत की पूरी विधि और नियम का जान लेना जरूरी है। आइए जानें पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने की विधि।

Image

Karwa Chauth Vrat Vidhi

Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रविवार के दिन रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियों के द्वारा अपनी पति की दीर्घ आयु के लिए रखा जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है। करवा चौथ के दिन विधि- विधान के साथ माता लक्ष्मी और शिव जी की पूजा की जाती है। इसके साथ करवा माता की पूजा की जाती है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। यदि आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो उससे पहले इस व्रत की विधि और नियम के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानें व्रत विधि और नियम के बारे में।

Karwa Chauth Vrat Vidhi (करवा चौथ व्रत विधि)

  • करवा चौथ के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद करवा चौथ के व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करें और पूजा करें।
  • साफ चौकी पर करवा माता की मूर्ति रखें और विधिवत पूजा करें।
  • शाम के समय व्रत कथा का पाठ करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • चंद्रमा की पूजा के बाद अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलें।

Karwa Chauth Vrat Niyam (करवा चौथ नियम)

  • यदि आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो पूजा में सोलह सिंगार करके बैंठे।
  • आप इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहन सकती हैं।
  • इस दिन का व्रत पूरी निष्ठा के साथ करें और पति के हाथों पानी पीकर ही पूरा करें।
  • करवा चौथ के दिन भोजन लहसुन प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
  • इस दिन विवाहित महिलाएं एक- दूसरे को बायना जरूर बांटे।
  • सुहागिन स्त्रियां इस दिन पूरे सिंगार करके कथा पढ़ें और सुनें।

Karwa Chauth Chandra Pujan Time 2024 (करवा चौथ व्रत के दिन चंद्रमा पूजन का समय 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम को शाम 07 बजकर 54 पर होगा। इस दिन चंद्रमा का पूजन का समय शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन इस समय के बीच में चंद्रमा की पूजा करें और चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें।

करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article