LIVE
Aaj Mausam Ka AQI 22 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, आज से ग्रेप-2 लागू
Aaj Mausam Ka AQI 22 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, आज से ग्रेप-2 लागू
OCT 22, 2024 18:02 IST
देश के कई शहर प्रदूषण की चपेट में आए
दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में प्रदूषण का प्रभाव दिखने लगा है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रैप का दूसरा चरण लागू कर दिया गया। वहीं, अन्य शहरों में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
OCT 22, 2024 16:20 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज से ग्रैप-2 प्रतिबंध लागू
दिल्ली में ग्रैप-1 के बाद ग्रैप-2 के प्रतिबंध को लागू किया गया है। ग्रैप-2 के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में कई चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।
OCT 22, 2024 15:17 IST
पटना में भी बढ़ा वायु प्रदूषण
बिहार की राजधानी पटना में 2 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 दर्ज किया गया। इस दौरान पटना के मुरादपुर में एक्यूआई 232, राजबंसी नगर में 174 और समनपुरा में 294 दर्ज किया गया। बता दें कि 200 से 300 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब की श्रेणी में आता है।
OCT 22, 2024 14:13 IST
नोएडा में खराब श्रेणी में पहुंची हवा
नोएडा में आज 2 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 253 दर्ज किया गया। यह खराब की श्रेणी में आता है। गाजियाबाद का एक्यूआई 292 रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 159 दर्ज हुआ।
OCT 22, 2024 12:53 IST
दिल्ली में 12 बजे एक्यूआई 221 दर्ज
दिल्ली में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब एक्यूआई 221 दर्ज किया गया है। इस दौरान आनंद विहार में एक्यूआई 224, सिविल लाइन्स में 186, दिल्ली कैंट में 191, ग्रेटर कैलास में 188, जीटीबी नगर में 221, हौज खास में 188 दर्ज किया गया।
OCT 22, 2024 10:48 IST
फरीदाबाद में आज कितना है एक्यूआई
फरीदाबाद में आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया। जिसे मध्यम के स्तर में माना जाता है।
OCT 22, 2024 09:18 IST
पटना में आज एक्यूआई 163 रहा
पटना में चलने वाली हवा में नमी की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा में धूलकण की मात्रा भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से पिछे 24 घंटों के दौरान पटना का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। पटना का एक्यूआई आज सुबह 9 बजे के आसपास 163 दर्ज किया गया।
OCT 22, 2024 08:39 IST
दिल्ली का एक्यूआई 200 पार
दिल्ली में सुबह साढ़े बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 226 दर्ज किया गया।
OCT 22, 2024 06:57 IST
नोएडा-गाजियाबाद का एक्यूआई
आज सुबह 6 बजे के आसपास गाजियाबाद का एक्यूआई 199 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में एक्यूआई 182 दर्ज हुआ। गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया है। बता दें कि 100 से 200 के बीच एक्यूआई मध्यम स्तर का माना जाता है।
OCT 22, 2024 06:57 IST
दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई
दिल्ली में आज सुबह 6:28 बजे के आसपास एक्यूआई 214 दर्ज किया है। इसे खराब की श्रेणी में माना जाता है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है। एक्यूआई 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
OCT 22, 2024 06:56 IST
दिल्ली में रेड लाइट ऑन ऑफ अभियान शुरू
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए आज से रेड लाइट ऑन ऑफ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत वाहन चालकों से रेड लाइट होने पर गाड़ी का इंजन बंद करने की अपील की गई है। जिससे वे प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दे सकें।
OCT 22, 2024 06:56 IST
दिल्ली में ग्रेप-2 की पाबंदियां
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही ग्रेप-2 की पाबंदियां भी आज से लागू कर दी गई हैं। इस दौरान डीजल जेनरेट पर रोक रहेगी। लेकिन नैचुरल गैस, एलपीजी और बायो गैस से चलने वाले जेनरेटर के उपयोग पर पाबंदी नहीं रहेगी। प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ेगा। साथ ही सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सेवा को बढ़ाया जाएगा।
OCT 22, 2024 06:56 IST
बेहद खराब रही दिल्ली की हवा
दिल्ली-एनसीआर में हर साल इस सीजन में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस साल भी सर्दियां बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार को 94 दिनों बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब गुणवत्ता वाली दर्ज हुई। इस दिन शहर का औसत एक्यूआई 310 दर्ज हुआ।
