Jharkhand Election: झारखंड में सीट बंटवारे से नाराज होकर जो राजद, अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रही थी, अब वो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने खुद गठबंधन की बात कही है। इसके अलावा राजद की ओर से झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए सूची भी जारी की गई है, जिसमें छह उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
तेजस्वी ने खुद किया दावा
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने झारखंड को बर्बाद कर दिया, यह पार्टी संविधान और आरक्षण विरोधी है। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे, विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बन गई। उन्होंने कहा- "इंडिया गठबंधन एकजुट है और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और राजद की सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

राजद झारखंड लिस्ट
झारखंड में किसके हिस्से कितनी सीट?
झारखंड में इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टियां जेएमएम और कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। शेष 11 सीटें आरजेडी और सीपीआई-एमएल जैसे छोटे सहयोगियों के बीच बांटी गई हैं। कांग्रेस ने पहले ही 22 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित कर दी है, आने वाले दिनों में और नाम जारी किए जाएंगे।
