अध्यात्म

Karva Chauth 2024 : पिछले साल 1 नवंबर को मनाई गई थी करवा चौथ, जानिए इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा ये त्योहार

Karva Chauth 2024 Date, Time And Moonrise Time In Hindi: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन वो अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। जानिए इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Image

Karva Chauth 2024 Date

Karva Chauth 2024 Date, Time And Moonrise Time In Hindi: करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय तक रहता है। इस दौरान व्रती महिलाएं अन्न और जल किसी भी चीज का सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा ये व्रत अविवाहित स्त्रियों के द्वारा भी रखा जाता है। कई जगह कुंवारी लड़कियां ये व्रत अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। जानिए इस साल करवा चौथ का व्रत कब पड़ रहा है।

करवा चौथ कब है 2024 में (Karva Chauth Kab Hai 2024)

करवा चौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 21 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024 (Karva Chauth Puja Muhurat 2024)

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ व्रत 2024 कब से कब तक रखा जाएगा (Karva Chauth Vrat Time 2024)

करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय (Karva Chauth 2024 Moonrise Time)

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय समय शाम 7 बजकर 54 मिनट का है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article