वायरल न्यूज़

Video: कैमरा ऑन कर रील्स बनाने जा रही थी लड़की, फिर हुआ ऐसा कि जोर से भागी और लौटकर नहीं आई वापस

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक लड़की अपने हाथ में पकड़ हुए फोन के कैमरे को ऑन करती है। इसके बाद आपको लगेगा कि वह डांस या कोई एक्ट करने जा रही है। हालांकि, वह ऐसा कुछ नहीं करती है।

Image

कैमरा ऑन करके भाग गई लड़की (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे
  • रील्स बनाने के लिए लड़की ने किया कैमरा ऑन
  • न जाने क्या हुआ भागने लगी लड़की

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हो सकता है कि आप अपना माथा पकड़ लें। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो बहुत ही अजीबोगरीब रील्स बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको समझ नहीं आएगा कि लड़की करना क्या चाहती है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की अपने हाथ में पकड़ हुए फोन के कैमरे को ऑन करती है। इसके बाद आपको लगेगा कि वह डांस या कोई एक्ट करने जा रही है। हालांकि, वह ऐसा कुछ नहीं करती है। वह कैमरा ऑन करके वहां से भाग जाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह वापस लौटकर नहीं आती है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो के बैकग्राउंड में आप गोविंदा और दिव्या भारती की फिल्म 'शोला और शबनम' का गाना 'तू पागल प्रेमी आवारा' सुन सकते हैं। इसी गाने पर लड़की रील्स बनाने जा रही होती है। हालांकि, वह रील्स नहीं बनाती है, बल्कि वहां से भाग जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह वीडियो 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khushivideos1m नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article