Dhanteras 2024 Puja Samagri List In Hindi (धनतेरस पूजा सामग्री): धनतेरस के दिन से ही दिवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिये के बीज, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि जी की पूजा होती है। कहते हैं इस दिन खरीदी गई वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल धनतेरस पर्व कब है और इस पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा।
धनतरेस 2024 तिथि व पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2024 Date And Time In Hindi)
-धनतेरस 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार
-धनतेरस पूजा मुहूर्त 06:31 पी एम से 08:13 पी एम
-प्रदोष काल 05:38 पी एम से 08:13 पी एम
-वृषभ काल 06:31 पी एम से 08:27 पी एम
-त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ 29 अक्टूबर 2024 को 10:31 ए एम बजे
-त्रयोदशी तिथि समाप्त 30 अक्टूबर 2024 को 01:15 पी एम बजे
धनतेरस पूजा सामग्री लिस्ट (Dhanteras Puja Samagri List In Hindi)
- भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर
- लकड़ी की चौकी
- चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीले रंग के कपड़े
- गंगा जल
- 13 दिए
- दिए में जलाने के लिए एक पैकेट रूई
- पूजा के लिए एक थाली
- पानी से भरा कलश
- मौलवी
- हल्दी
- अक्षत
- घी
- माचिस
- शक्कर या गुढ़
- कपूर
- धूप
- अगरबत्ती
धनतेरस पर्व क्यों मनाया जाता है (Dhanteras Parv Kyu Manaya Jata Hai)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस पर धन्वन्तरि जी हाथों में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की विशेष परंपरा है। लोक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कीमती वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इसलिए ही धनतेरस पर सोने-चांदी के गहने खरीदे जाते हैं। इस अवसर पर धनिया के बीज खरीदना भी बेहद शुभ होता है।
