अध्यात्म

Karwa Chauth Puja Thali Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या-क्या सामग्री रखते हैं, जानिए पूरी सामान लिस्ट

Karwa Chauth Puja Thali Items (करवा चौथ की थाली): करवा चौथ पर्व से पहले ही मार्केट में रंग-बिरंगी थालियां नजर आने लगती हैं। दरअसल इस दिन पूजा की थाली सजाने का विशेष महत्व होता है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की थाली में क्या-क्या रखा जाता है।

Image

Karwa Chauth Puja Thali Items

Karwa Chauth Puja Thali Items (करवा चौथ की थाली): करवा चौथ की थाली का विशेष महत्व माना जाता है। दरअसल इसी थाली से महिलाएं शाम के समय फेरी की रस्म करती हैं। इस रस्म के दौरान सभी महिलाएं आपस में थाली घुमाती हैं। इसके बाद रात में चंद्रमा की पूजा के लिए भी इसी थाली का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में जान लेते हैं करवा चौथ की थाली में क्या-क्या सामान जरूर रखना चाहिए।

करवा चौथ की थाली में क्या-क्या रखें (Karwa Chauth Puja Thali Items)

  • करवा माता की फोटो
  • सींक
  • करवा
  • छलनी
  • आटे की लोई का दीया
  • तांबे का लोटा
  • सिन्दूर
  • रोली
  • अक्षत
  • सूखे मेवे
  • मिठाइयां
  • जल

करवा चौथ की थाली कैसे सजाएं (Karwa Chauth Ki Thali Kaise Sajaye)

-करवा चौथ की पूजा के लिए एक साफ थाली लें।

-थाली पर स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बनाएं।

-फिर थाली पर एक चुटकी सिंदूर, हल्दी और रंगोली डालकर थाली को अच्छे से हिला लें। ध्यान रहे थाली पर उतना ही रंग रहने देना है जो उस पर टिका रहे। इससे थाली पर एक डिजाइन उभरकर आ जाता है।

-अब आप थाली को सजाने के लिए फूल, मेहंदी, चमकीली लेस, गोटा और कांच के विभिन्न आकार के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

-इस तरह से थाली सजाने के बाद उस पर पूजा की सभी सामग्री रख दें।

करवा चौथ की थाली का महत्व (Karwa Chauth Ki Thali Ka Mahatva)

करवा चौथ की पूजा में थाली का विशेष महत्व होता है। दरअसल पूजा के समय महिलाएं इस थाली की अदला-बदली करती हैं और फिर अंत में थाली को अपनी सास को या किसी बुजुर्ग महिला को दे देती हैं।

करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article