अध्यात्म

Ram Navami Upay 2024: राम नवमी के दिन करें ये खास उपाय, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

Ram Navami Upay 2024: राम नवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन राम जी की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Ram Navami 2024

Ram Navami Ke Upay In Hindi: राम नवमी का त्योहार इस साल 17 अप्रैल 2024 को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। ये पर्व भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन राम भक्त भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना करते हैं। इस दिन राम कृपा पाने के लिए साधक मंदिरों में और घरों में रामचरित मानस की चौपाईयों का पाठ करते हैं और भजन कीर्तन करते हैं। राम नवमी के दिन राम जी की पूजा करने से और रामचरित मानस का पाठ करने से साधक के जीवन की सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। राम नवमी के दिन कुछ उपायों का करना भी बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम नवमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

रोग से मुक्ति के लिए

रोग से मु्क्ति पाने के लिए राम नवमी के दिन शाम में हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा करने से राम भगवान प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी आपको सारे कष्ट रोग छुटकारा दिलाएंगे।

धन के लिए

राम नवमी के दिन लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ी, 11 लौंग और 11 बताशे बांधकर भगवान राम को अर्पित कर दें। इसके बाद रामरक्षा मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से भगवान राम आपका भंडार भर देंगे।

संतान के लिए

संतान सुख की प्राप्ति के लिए राम नवमी के दिन नारिय को लाल कपड़े में बांधकर माता सीता को समर्पित कर दें। इस समय में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सुख, शांति के लिए

राम नवमी के दिन राम मंदिर में जाकर श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे।सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥ इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके घर से सारी नाकारात्मकता दूर होती है और सुख, शांति आती है।

शीघ्र विवाह के लिए

यदि आपके विवाह में देरी आ रही है तो आप राम नवमी के दिन राम मंदिर में शाम के समय जाकर। माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करें। ऐसा करने से जो भी बाधा होगी वो दूर हो जाएगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article