लाइफस्टाइल

Happy Ram Navami 2024 Sanskrit Wishes: राम नवमी पर भगवान राम के इन मंत्रों से दें अपनों को शुभकामनाएं, भेजें ये संस्कृत विशेज

Happy Ram Navami 2024 Sanskrit Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हिंदू धर्म के महापर्व रामनवमी का त्योहार 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां आप राम नवमी की विशेज, कोट्स, संदेश, मेसेज आदि संस्कृत में देख सकते हैं और कहें हैपी राम नवमी इन संस्कृत।

Image

Happy Ram Navmi 2024 Wishes in Sanskrit

Happy Ram Navami 2024 Sanskrit Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हिंदू धर्म में रामनवनमी की बड़ा महत्व है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार रामनवमी का महापर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जा रही है। रामनवमी पर भगवान राम की उपासना की जाती है। पूरे विधि विधान से श्री राम की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होने की भी मान्यता है। रामनवमी के इस खास पर्व पर हम अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी अपने करीबियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

आप रामनवमी के मौके पर अपने परिचितों और दोस्तों को संस्कृत के इन शानदार संदेशों इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां आप हैप्पी रामनवमी इन संस्कृत (Jai Shri Ram in Sanskrit) के कोट्स, विशेज, मैसेज, संदेश आदि संस्कृत में देख सकते हैं।

Happy Ram Navami 2024 Sanskrit Wishes, Images

- ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि॥ तन्नो रामः प्रचोदयात्।।

ramnavi5

Ramnavmi Ki Shubhkamnayein

- नवमी तिथि मधुमास पुनीता,

शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,

मध्य दिवस अति शीत न घामा,

पवन काल लोक विश्रामा।

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Ram Navami 2024

ramnavi4

Happy Ram Navmi 2024

- ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

- लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।

ramnavi2

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Ram Navami wishes in Sanskrit

- श्री रामचंद्र कृपालु भजमन

हरण भवभय दारुणम।

नवकंज लोचन, कंज मुख,

कर कंज, पद कंजारुणम।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Jai Shri Ram in Sanskrit

- हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।

गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।

हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।

बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।।

ramnavi3

हैप्पी रामनवमी 2024

Shri Ram Mantra

- श्री राम जय राम जय जय राम। श्री रामचन्द्राय नमः।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

Ram Ji ka Mantra Sanskrit Mein

- जिमि सरिता सागर महुँ जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।

तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ। धरमसील पहिं जाहिं सुभाएँ।।

- गुणवान तुम, बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम,

भगवान तुम, पालनहार तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

- राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं।

मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।।

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article