अध्यात्म

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन क्या करें, यहां जानें जरूरी नियम

Ram Navami 2024: राम नवमी का त्योहार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस कुछ कामों करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम नवमी के दिन खासतौर पर क्या करना चाहिए। यहां जानें जरूरी नियम।

Image

Ram Navami 2024

Ram Navami 2024: राम नवमी का पर्व इस साल 17 अप्रैल यानि आज मनाया जा रहा है। इस दिन को भगवान राम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राम भक्त बहुत ही धूमधाम के साथ अपने प्रभु श्री राम जी की पूजा- अर्चना करते हैं। इस दिन मंदिरों में भजन किर्तन का आयोजन किया जाता है। राम नवमी पर भगवान राम जी की विधिवत पूजा करने से साधक के सारे काम सफल होते हैं। चैत्र नवमी के दिन नवरात्रि का भी समापन होता है। इस दिन भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन कुछ खास काम को करना उत्तम माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी के दिन क्या करें और क्या नहीं। यहां जानें सारे नियम।

राम नवमी के दिन क्या करें (What to do on Ram Navami)

  • राम नवमी के दिन राम मूर्ति के सामने बैठकर श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।
  • इस दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
  • राम नवमी के दिन गरीबों को भोजन कराना चाहिए या दान करना चाहिए।
  • अगर संभव हो तो इस दिन घर में रामायण पाठ कराएं।
  • इस दिन राम जी को पूजा में पीले रंग के फूल चढ़ाएं।

राम नवमी के दिन क्या ना करें (What Not to don On Ram Navami)

  • राम नवमी के दिन मांसाहारी भोजन ना करें।
  • राम नवमी के दिन प्याज लहसुन का भी सेवन ना करें।
  • इस दिन साधक को मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए।
  • राम नवमी के दिन किसी भी प्रकार का झूठ ना बोलें।

राम नवमी महत्व (Ram Navami Importance)

सनातन धर्म में राम नवमी के त्योहार का बहुत ही महत्व है। इसी दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम धरती लोक पर अवतरित हुए थे। राम जी के जन्म के रूप में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक राम जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है और उसके सारे काम बनते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article