Ram Navami 2024: भगवान राम का जन्म चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हुआ था। इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन राम नवमी के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन भगवान राम के साथ- साथ हनुमान जी की पूजा का भी विधान है। भगवान हनुमान भगवान राम के परम भक्त थे। इस कारण राम नवमी के दिन राम जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सारे संकट दूर हो जाते हैं। इनकी पूजा करने से राम जी की कृपा भी साधक को प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी के दिन हनुमान जी की पूजा कैसे करनी चाहिए और इसके पीछे क्या कारण है।
17 April Panchang 2024राम नवमी पर क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा
राम नवमी के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है क्योंकि हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त हैं और हनुमान जी की पूजा करने से भगवान श्री रामचन्द्र जी भी प्रसन्न होते हैं। रामनवमी के दिन लोग अपने घरों में हनुमानजी का झंडा फहराते हैं, जिसे हनुमान पताका भी कहा जाता है। इसे विजय पताका भी माना जाता है। इस हनुमान पताका फैहराना बहुत ही शुभ माना जाता है।राम नवमी पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा
- रामनवमी के दिन सूर्योदय से पहले उठें।
- नवमी तिथि को स्नान-ध्यान करें और पूजा करें।
- इसके बाद भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
- राम जी को इस दिन फूल, अक्षत और मिठाईयां अर्पि करें।
- फिर भगवान श्री रामचन्द्र जी की आरती करें।
- रामनवमी के दिन लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा करें।
- उन्हें पंचामृत अर्पित करें और बजरंग बाण या सुंदरखंड का पाठ करें।
- ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
