अध्यात्म

Ram Navami 2024: राम नवमी पर करें रामचरितमानस की इन मनमोहक चौपाईयों का पाठ, हर मनोकामना होगी पूरी

Ram Navami 2024: रामचरित मानस हिंदू धर्म के महान ग्रंथो में से एक है। यह महाकाव्य भगवान राम की जीवन पर रचा गया है। इसका पाठ करने से साधक को हर पाप से मुक्ति मिल जाती है। यहां पढ़ें रामचरित मानस की मनोमहक चौपाईयां।

Image

Ram Chartimanas

Ram Navami 2024: राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाल्मिकी रमायाण के अनुसार चैत्र महीने की शु्क्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन नवरात्रि व्रत का समापन होगा। इस दिन विधिपूर्वक भगवान राम की पूजा करने से साधक की हर इच्छा पूर्ति होती है। राम नवमी के दिन रामतचरित मानस की चौपाईयों का भी पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रामचरित मानस का पाठ करने से साधक के सारे कान बनते हैं और उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। रामचरित मानस के पाठ से जीवन की हर समस्या से छुटकारा भी मिलता है। आइए यहां पढ़ें रामचरित मानस की मनमोहक और प्रेरणदायक चौपाईयां।

रामचरितमानस की चौपाईयां (Ram Charitmanas Chaupai)

मनोकामना की पूर्ति के लिए

कवन सो काज कठिन जग माही। जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

इस चौपाई का मन में 108 बार जाप करने से भगवान राम की कृपा आप पर बरसेगी और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

धन प्राप्ति के लिए

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

यदि आप धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इस चौपाई का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस का पाठ करने से धन के योग बनेंगे।

किसी काम की पू्र्ति के लिए

“प्रभु की कृपा भयहु सब काजू, जन्म हमार सुफल भी आजू।'

इस चौपाई का पाठ करने से आपके सारे काम सफल होंगे और राम जी की विशेष कृपा आप पर बरसेगी।

शीघ्र विवाह के लिए

तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै! मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै!!

यदि आपके विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो आप इस चौपाई का पाठ कर सकते हैं। इसे करने से विवाह में आ रही समस्या का जल्द ही समाधान हो सकता है।

संकट से छुटकारा पाने के लिए

दीन दयालु विरद संभारी! हरहु नाथ मम संकट भारी!!

राम नवमी के दिन रामचरितमानस की इस प्रभावशाली चौपाई का जाप करें। इसका जाप 108 बार करने से सारे संकट दूर हो जाएंगे।

बुद्धि प्राप्ति के लिए

“पवन तनय बल पवन समाना । बुधि विवेक विज्ञान विधाना।'

इस चौपाई का पाठ करने से साधक को बुद्धि बल और विवेक की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन इस चौपाई का अवश्य पाठ करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article