Ram Navami 2024 Date, Time, Puja Muhurat in India (राम नवमी कितनी तारीख की है): राम नवमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये त्योहार भगवान राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्रीराम भगवान का जन्म हुआ था। इसलिए ही ये त्योहार बेहद महत्वपूर्ण होता है। जानिए इस साल राम नवमी का त्योहार कब मनाया जाएगा।
राम नवमी कब है 2024 (Ram Navami Kab Hai 2024)
इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होगी और समाप्ति 17 अप्रैल की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर। राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 21 मिनट का है।
राम नवमी मुहूर्त 2024 (Ram Navami Muhurat 2024)
राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
रामनवमी क्यों मनाई जाती है (Why Ram Navami Is Celebrated)
कहते हैं जब धरती पर रावण का अत्याचार काफी बढ़ गया था तो ऐसे में उसके अत्याचारों से मुक्ति पाने के लिए सभी देवी-देवता भगवान विष्णु के पास गए और उनसे रावण से बचने की गुहार लगाई। सभी की परेशानियों दो दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर में प्रभु श्री राम के रूप में जन्म लिया और उन्होंने रावण को परास्त किया। कहा जाता है जिस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था उस दिन चैत्र माह की नवमी तिथि थी। कहते हैं तभी से इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाने लगा।
