Panchang Today, 20 फरवरी 2022 का पंचांग: शिवपुराण के पाठ का है विशेष फल, लाभदायक है सूर्य उपासना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 04:08 PM IST

20 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 20 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang Today, 20 फरवरी 2022 का पंचांग: शिवपुराण के पाठ का है विशेष फल, लाभदायक है सूर्य उपासना

20 February 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है।आज रविवार है।आज चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है।हस्त नक्षत्र है। आज रूद्राभिषेक कराने की उत्तम तिथि है।शिव उपासना करें। आज सूर्य से सम्बंधित द्रव्य गेंहू व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कुम्भ में हैं।आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है।धार्मिक पुस्तकों का दान कष्टों से बचाएगा। सूर्य उपासना लाभदायक है।

आज का पंचांग 20 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 20 फरवरी 2022 
दिवस रविवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:58 am
सूर्यास्त 06:13 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कन्या
करण बव
योग शूल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:12pm से 12:57pm
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03: 19pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:23pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article