अध्यात्म

Panchak 2026 Dates: साल 2026 में पंचक कब-कब लग रहा है, क्या है सही तारीख, जानें पंचक में क्या क्या वर्जित है?

Panchak 2026 Dates (पंचक कैलेंडर 2026): पंचक तब लगता है जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से गुजरता है। पंचक के 5 दिन अशुभ माने जाते हैं। यहां से आप अगले साल यानी साल 2026 के पंचक की सही डेट्स जान सकते हैं। यहां पंचक का पूरा कैलेंडर है।

Image

साल 2026 में पंचक कब-कब है? (pic credit: canva)

Panchak 2026 Dates (पंचक कैलेंडर 2026): हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में हर तिथि, वार, नक्षत्र और योग का विशेष महत्व बताया गया है. इन्हीं में से एक है ‘पंचक’, जिसे ज्योतिष में एक अशुभ काल माना जाता है। पंचक तब लगता है जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से गुजरता है। पंचक के 5 दिन अशुभ माने जाते हैं। पंचक काल में विशेष रूप से किसी शुभ कार्य, यात्रा या पूजा से बचने की सलाह दी जाती है। यहां से आप साल 2026 के पंचक का कैलेंडर देखें-

पंचक 2026 की तिथियां (Panchak 2026 Calender)-

  • 20 जनवरी 2026, मंगलवार, पंचक प्रारंभ: रात्रि 01:35 बजे से
  • 25 जनवरी 2026, रविवार, पंचक समाप्त: दोपहर 01:36 बजे तक
  • 17 फरवरी 2026, मंगलवार, पंचक प्रारंभ: सुबह 09:06 बजे से
  • 21 फरवरी 2026, शनिवार, पंचक समाप्त: सायं 07:07 बजे तक
  • 16 मार्च 2026, सोमवार, पंचक प्रारंभ: सायं 06:14 बजे से
  • 21 मार्च 2026, शनिवार, पंचक समाप्त: रात्रि 02:28 बजे तक
  • 12 अप्रैल 2026, रविवार, पंचक प्रारंभ: रात्रि 03:45 बजे से
  • 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार, पंचक समाप्त: दोपहर 12:02 बजे तक
  • 10 मई 2026, रविवार, पंचक प्रारंभ: दोपहर 12:13 बजे से
  • 14 मई 2026, गुरुवार, पंचक समाप्त: रात 10:34 बजे तक
  • 6 जून 2026, शनिवार, पंचक प्रारंभ: सायं 07:04 बजे से
  • 11 जून 2026, गुरुवार, पंचक समाप्त: सुबह 08:16 बजे तक
  • 3 जुलाई 2026, शुक्रवार, पंचक प्रारंभ: रात 12:48 बजे से
  • 8 जुलाई 2026, बुधवार, पंचक समाप्त: सायं 04:00 बजे तक
  • 31 जुलाई 2026, शुक्रवार, पंचक प्रारंभ: सुबह 06:38 बजे से
  • 4 अगस्त 2026, मंगलवार, पंचक समाप्त: रात 09:54 बजे तक
  • 27 अगस्त 2026, गुरुवार, पंचक प्रारंभ: दोपहर 01:35 बजे से
  • 1 सितम्बर 2026, मंगलवार, पंचक समाप्त: रात्रि 03:24 बजे तक
  • 23 सितम्बर 2026, बुधवार, पंचक प्रारंभ: रात्रि 09:57 बजे से
  • 28 सितम्बर 2026, सोमवार, पंचक समाप्त: सुबह 10:16 बजे तक
  • 21 अक्टूबर 2026, बुधवार, पंचक प्रारंभ: सुबह 07:00 बजे से
  • 25 अक्टूबर 2026, रविवार, पंचक समाप्त: सायं 07:22 बजे तक
  • 17 नवम्बर 2026, मंगलवार, पंचक प्रारंभ: दोपहर 03:30 बजे से
  • 22 नवम्बर 2026, रविवार, पंचक समाप्त: प्रातः 05:55 बजे तक
  • 14 दिसम्बर 2026, सोमवार, पंचक प्रारंभ: रात 10:36 बजे से
  • 19 दिसम्बर 2026, शनिवार, पंचक समाप्त: दोपहर 03:58 बजे तक

पंचक में वर्जित कार्य

पंचक काल में पंचतत्व (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश) असंतुलित माने जाते हैं। इसलिए पंचक में विवाह, सगाई या किसी भी प्रकार के मंगल कार्य को शुभ नहीं माना जाता। इन 5 दिनों में नया घर बनवाना, जमीन खरीदना या भवन का शिलान्यास करने से बचना चाहिए। साथ ही कोई भी नया सामान नहीं खरीदना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article