अध्यात्म

Mangalwar Daan: कर्ज से कोर्ट कचहरी तक के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, मंगलवार को जरूर दान करें ये 7 चीजें, बनेंगे बिगड़े काम

Mangalwar ko Kya Daan Kare: मंगलवार को साहस, संयम और विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सही विधि और भावना से दान-पुण्य करने से कर्ज से मुक्ति, ग्रह दोष निवारण और शारीरिक-मानसिक बल की प्राप्ति होती है।

Image

मंगलवार का क्या दान करें (शangalwar ko kya daan kare)

मंगवार का क्या दान करें: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी विशेष देवता और ग्रह से माना गया है। मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह और भगवान हनुमान से होता है। धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार को व्रत रखने और हनुमानजी की उपासना करने से भय, रोग, शत्रु और कर्ज से मुक्ति मिलती है। मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए भी इस दिन दान, पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी होता है। यह दिन साहस, संयम और विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सही विधि और भावना से दान-पुण्य करने से कर्ज से मुक्ति, ग्रह दोष निवारण और शारीरिक-मानसिक बल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक विशेष रूप से मंगलवार को इन सात चीजों का दान करना शुभ और फलदायी माना गया है:

1. लाल वस्त्र

मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। गरीबों को लाल रंग के कपड़े दान करने से ग्रह की कृपा मिलती है।

2. लाल मिर्च या मसूर की दाल

लाल वस्तुएं मंगल को प्रसन्न करती हैं। मसूर की दाल या साबुत लाल मिर्च का दान स्वास्थ्य और ऊर्जा देता है।

3. तांबा

तांबे का संबंध मंगल से है। तांबे के बर्तन या सिक्कों का दान करने से क्रोध शांत होता है और ऊर्जा संतुलित होती है।

4. गुड़ और चना

हनुमानजी को गुड़ और भुने चने का भोग प्रिय है। इन्हें किसी गरीब को दान करने से पुण्य और कार्य सिद्धि मिलती है।

5. सरसों का तेल

कष्टों और बाधाओं को दूर करने के लिए सरसों का तेल दान करना अत्यंत लाभकारी होता है।

6. धार्मिक ग्रंथ या लाल किताब

पढ़ने के इच्छुक निर्धन ब्राह्मणों या विद्यार्थियों को धार्मिक पुस्तकें देना विशेष फलदायी माना गया है।

7. सिंदूर और लाल चूड़ियां

सौभाग्य की कामना करने वाली स्त्रियों के लिए सिंदूर और चूड़ियां दान करना शुभ माना गया है।

मान्यता है कि मंगलवार को श्रद्धा से इन चीजों का दान करने से मंगल दोष, कोर्ट-कचहरी के विवाद और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। साथ ही जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article