टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी-आम्रपाली पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा? Love Gill के सपोर्ट में बोलीं- 'निशाना क्यों बनाया'

Gauahar Khan Support Love Gill: शो बिग बॉस 20 में लव गिल के खिलाफ पूरा घर खड़ा है। कई कंटेस्टेंट्स को लगता है कि लव स्काउट का इस्तेमाल कर रही थीं। अब गौहर खान ने इस पर रिएक्ट किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Gauahar Khan Support Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सलमान खान कई बार वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठा चुके हैं और बीता पूरा वीकेंड का वार इन दोनों के आसपास ही रहा है। इसके अलावा, घरवाले भी इन दोनों के बारे में ही बात कर रहे हैं। शो में लव पर स्काउट को इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। सबसे ज्यादा आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर और यंग डीएसए ने ये बात कही है। इस पर अब गौहर खान का रिएक्शन आया है। गौहर खान (Gauahar Khan) ने लव गिल का खुलकर सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Love Gill से पहले इन 5 कंटेस्टेंट की हरकतों से खौल गया था सलमान खान का खून, हुआ 36 का आंकड़ा

लव गिल के सपोर्ट में बोलीं गौहर खान

गौहर खान कई बार लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर सवाल उठा चुकी थीं। वह अपने पोस्ट में लव को स्काउट संग रिश्ते में मर्यादा बनाए रखने के लिए कहती थीं, लेकिन जैसे ही इस पूरे विवाद में अकेले लव को टारगेट किया जा रहा है, तब से ही गौहर लव का सपोर्ट कर रही हैं। अब गौहर खान ने लव के सपोर्ट में नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि यहां पर किसी ने किसी का इस्तेमाल नहीं किया है। गौहर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'संतुलन होना जरूरी है, किसी ने किसी का इस्तेमाल नहीं किया। दोनों के बीच एक रिश्ता (बॉन्ड) था, जो वैसा नहीं दिख पाया जैसा वे कह रहे थे, और यह ठीक है!! लेकिन घरवालों द्वारा सिर्फ लव को ही गलत इरादे वाले इंसान के तौर पर निशाना क्यों बनाया जा रहा है? यह नाइंसाफी है। दोनों दोस्त थे, बात नहीं बन पाई, तो कोई बात नहीं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: RECALL: 'मेरा प्राइवेट पार्ट छूने...' Ankit Gupta से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, एक्टर ने उठाया था सख्त कदम
Bigg boss 20: Gauahar Khan support love gill

Bigg boss 20: Gauahar Khan support love gill (photo credit- instagram)

आम्रपाली और लव गिल की लड़ाई

बता दें कि मंगलवार के एपिसोड में लव गिल का स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे से भयंकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद लव ने घर में चिल्ला चिल्लाकर कहा कि अगर किसी ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाया, तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। शो में आम्रपाली ने लव से उनके इरादों के बारे में बात की थी। इसके अलावा, स्काउट ने लव को पूरे मामले पर सिर्फ आम्रपाली से बहस करने की हिदायत दी थी।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article