देश

सोनिया की किताब पर महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, शिवसेना नेताओं ने किताब के पन्ने फाड़कर जताया विरोध

शिवसेना नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 443 पेज पर सावरकर, आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ फेक नेरेटिव फैलाने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि इसी किताब को उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया।

Image

सोनिया गांधी की किताब पर शिवसेना का विरोध

Sonia Gandhi Autobiography: सोनिया गांधी की किताब को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। वीर सावरकर को लेकर उनकी टिप्पणी पर शिंदे शिवसेना ने आपत्ति जताई है और एक प्रेस कांफ्रेंस में इस किताब के पन्ने फाड़ दिए। शिंदे शिवसेना ने किताब में वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाया और उद्धव ठाकरे पर भी कड़ा निशाना साधा। सोनिया गांधी की में पेज 201 पर सोनिया गांधी ने लिखा है वीर सावरकर का अपमान करते हुए कहा है कि वीर सावरकर ब्रिटिश सरकार से लगातार माफी मांग रहे थे।

शिंदे शिवसेना का सोनिया पर निशाना

शिवसेना नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 443 पेज पर भी सावरकर, आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ फेक नेरेटिव फैलाने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि इसी किताब को उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया। इससे पहले स्वातंत्र्य वीर सावरकर का अपमान करने पर मणिशंकर अय्यर की तस्वीर पर बालासाहेब ठाकरे ने चप्पल से मारा था। आज वहीं कांग्रेस सावरकर का अपमान कर रही है और उद्धव ठाकरे अब भी उनके साथ गठबंधन में है।

आज हमारा आपसे सवाल है कि क्या आप भी सोनिया गांधी की तस्वीर पर चप्पल मारने की हिम्मत है? क्या सोनिया जी से आप भी माफी मंगवायेंगे? ये वही कांग्रेस है जिसने कल बालासाहेब ठाकरे के काल स्मृति दिन पर किसी ने याद नहीं किया और उसी कांग्रेस के साथ आप प्रेम दिखा रहे हैं। ये जर्नी ऑफ लव है या जर्नी ऑफ लव जिहाद है? सोनिया जी गो बैक टू इटली। उनकी किताब ये प्यार का सफर नहीं नफरत का सफर है। सोनिया गांधी के मन में क्रांतिकारियों के लिए सतत नफरत रही है। हिंदुओं से तो नफरत रही है।

हाई-प्रोफाइल बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए दिग्गज नेता

सोनिया की हाई-प्रोफाइल बुक लॉन्च इवेंट में कांग्रेस और विपक्षी दलों (INDIA bloc) के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (या अन्य गणमान्य), कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहली बार लेखिका बनीं सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें इस तरह की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सोचा था कि किताब पाठकों के बीच अपनी जगह बनाने में कुछ समय लेगी, लेकिन जिस तरह से लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया है, वह उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article